{"_id":"6a8420b97bbddf55260416e0","slug":"video-rayabral-ma-gaga-natha-ka-jalsatara-ghata-katara-kashhatara-ka-lga-na-l-rahata-ka-sasa-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गंगा नदी का जलस्तर घटा, कटरी क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गंगा नदी का जलस्तर घटा, कटरी क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस
रायबरेली में डलमऊ गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गंगा का जलस्तर करीब दो सेंटीमीटर घटकर 97.020 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर घटने से गंगा कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। जलस्तर कम होने से कटरी क्षेत्र में बाढ़ की आशंका भी कुछ कम हुई है। वहीं, गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासी संदीप मिश्रा और कपिल द्विवेदी ने बताया कि गंगा का जलस्तर करीब दो सेंटीमीटर घटा है। जलस्तर कम होने से जलीय जीवों से जुड़े खतरे की आशंका कम होगी और स्नानार्थियों को भी सहूलियत मिलेगी।
क्षेत्रीय लेखपाल हरिओम त्रिपाठी ने भी गंगा के जलस्तर में गिरावट की पुष्टि की है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में इसी तरह गिरावट जारी रही तो कटरी क्षेत्र के लोगों को और राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।