फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mamta Yadav Crowned Teej Queen

Raebareli News: ममता यादव बनीं तीज क्वीन

Tue, 18 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mamta Yadav Crowned Teej Queen
शहर के एक होटल में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल सखी ग्रुप की महिलाएं। 
रायबरेली। सखी ग्रुप की ओर से रविवार की शाम एक होटल में हरियाली तीज समारोह का आयोजन हुआ। ममता यादव को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। दीप्ति मिश्रा प्रथम उपविजेता, शिखा रस्तोगी द्वितीय उपविजेता और मंजू चौधरी तृतीय उपविजेता बनीं। समारोह में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


सखी ग्रुप की आयोजक रेनू यादव, गुंजन कक्कड़, कंचन उपाध्याय, सुरभि कपूर, श्वेता वर्मा, सपना अग्निहोत्री और रीमा शुक्ला ने इस कार्यक्रम की व्यवस्था की। यह ग्रुप पिछले पांच वर्षों से इस पारंपरिक पर्व को मना रहा है। समारोह में नृत्य, गायन, खेल और भव्य रैंप वॉक जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मेहंदी, संगीत और नृत्य से पूरा माहौल सावन के रंग में रंग गया।
विज्ञापन


समयपालन पुरस्कार अलका तिवारी को प्रदान किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में सोनी कपूर, अमृता सिंह, नीलम वर्मा, मधुमिता चक्रवर्ती और दीप्ति मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गायन प्रतियोगिता में आरती तिवारी, सावित्री शर्मा, रूबल मिश्रा, दीप्ति गुप्ता और शिखा रस्तोगी ने अपनी प्रस्तुति दी। चूड़ियों के खेल की विजेता रूबल मिश्रा रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed