{"_id":"6a836009122eed1b5802a6db","slug":"uproar-upon-arrival-of-married-womans-body-in-the-village-raebareli-news-c-101-1-rai1002-165370-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विवाहिता का शव गांव आने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विवाहिता का शव गांव आने पर हंगामा
Tue, 18 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सिकंदरपुर गांव की एक विवाहिता श्वेता (26) का शव बंगलुरू में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने पति विनेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
श्वेता का विवाह करीब तीन वर्ष पहले विनेश के साथ प्रेम विवाह हुआ था। इस विवाह से दोनों के परिवार वाले खुश नहीं थे। विवाह के बाद श्वेता और विनेश रोजी-रोटी की तलाश में बंगलुरू चले गए थे। वहां वे एक निजी कंपनी में काम करते थे। रविवार को बंगलुरू स्थित उनके कमरे में श्वेता का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर श्वेता के परिजन सकते में आ गए।
सोमवार को शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। मृतका की मां छेदाना और भाई गौरव ने विनेश को श्वेता की मौत का जिम्मेदार ठहराया। श्वेता की बहन मोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी श्वेता से बात हुई थी। श्वेता ने विनेश के साथ कहासुनी होने का जिक्र किया था। चंदापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। मृतका की मां छेदाना ने चंदापुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने विनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
श्वेता की मौत के बाद विनेश उसका शव बंगलुरू से रोगी वाहन से गांव लेकर आया। विनेश ने बताया कि वह श्वेता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था। वहां उसे मृत घोषित किया गया था। विनेश श्वेता की मौत की परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।