फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP state secretary placed under house arrest

Raebareli News: सपा के प्रदेश सचिव घर में नजरबंद

Tue, 18 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
SP state secretary placed under house arrest
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा को सोमवार को घर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किया गया। उन्हें सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रतापगढ़ जाना था। वह सुबह जैसे ही प्रतापगढ़ के लिए घर से निकले, तभी पुलिस पहुंच गई। उन्हें प्रतापगढ़ जाने नहीं दिया। प्रदेश सचिव ने सवाल उठाया कि क्या पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटना भी अब अपराध हो गया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया, जिसे सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के गांव मानापुर जाना था। मानपुर गांव में सौरभ विश्वकर्मा की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा भी शामिल थे।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव ने बताया कि वह अपने अंबेडकर नगर स्थित आवास से प्रतापगढ़ जाने के लिए घर से निकलने वाले थे, तभी उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सपा के प्रदेश सचिव को नजरबंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed