{"_id":"6a835fea28b6c9f06e02423d","slug":"bus-services-on-the-delhi-route-will-be-increased-raebareli-news-c-101-1-slko1033-165330-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी बसें
Tue, 18 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रक्षाबंधन के लिए डिपो में कार्ययोजना तैयार करने का काम शुरू हो गया है। रक्षाबंधन पर 26 अगस्त से छह दिन के लिए बसों का विशेष संचालन होगा। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लखनऊ, कानपुर आदि मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ग्रामीण रूटों पर भी बसों को चलाया जाएगा।
रक्षाबंधन को लेकर परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है। शासन से दिशा-निर्देश भी आ गए हैं। सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया जाएगा। निगम ने बसों के विशेष संचालन अभियान की योजना बनाई है। रायबरेली डिपो की 170 बसों को रूटों पर भेजा जाएगा। यह विशेष अभियान 26 से 31 अगस्त तक चलेगा। 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालक को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर का भुगतान किया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। बसों का संचालक 26 अगस्त से शुरू कराया जाएगा। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार उपस्थिति दर्ज कराने वाले कर्मचारियों को 500 रुपये प्रति कर्मचारी प्रोत्साहन राशि मिलेगा। बेहतर संचालन और निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।