{"_id":"6a836194fd4784d95a0177ef","slug":"rainwater-enters-homes-roads-cave-in-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165340-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बारिश से घरों तक पहुंचा पानी, सड़कें धंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बारिश से घरों तक पहुंचा पानी, सड़कें धंसीं
Tue, 18 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट के पास परिसर में बारिश से हुआ जलभराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में सात घंटे हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खासकर शहर में हर तरफ जलभराव हो गया। सोमवार को 53 मिलीमीटर बारिश हुई। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। सड़कें भी धंस गईं। तालाब उफनाने से नागरिकों के घरों के बाहर तक पानी भर गया। बारिश ने नगर पालिका के पानी निकासी इंतजामों की पोल खोल दी। पालिका के अफसरों का दावा है कि जलभराव होने पर पानी निकासी कराई गई। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।
रविवार रात तीन बजे मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर बारिश सोमवार सुबह 10 बजे तक होती रही। इस बीच डिग्री कॉलेज चौराहे से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर पुरानी तहसील गेट के सामने पेड़ गिर गया। इससे एक तरफ का आवागमन बंद हो गया। नगर पालिका और वन विभाग की टीम ने पहुंचकर एक घंटे बाद आवागमन बहाल कराया। नया पुरवा मोहल्ले में तालाब है।
बारिश का पानी भरने से तालाब उफना गया। पानी घरों के बाहर भर गया। अकरम, चन्नू, बृजेश, रचना ने बताया कि हर बार बारिश के दौरान तालाब उफनाने से घरों तक पानी पहुंच जाता है। निकासी के इंतजाम नहीं किए जाते हैं। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जलभराव की सूचना पर पालिका की टीमों ने पहुंचकर पानी की निकासी कराई।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के अनुसार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है और मंगलवार को भी कहीं पर मध्यम और कहीं पर तेज बारिश होने की संभावना है।
खोदे गए गड्ढे में गिरा बाइक सवार
सीएमओ कार्यालय जाने वाली रोड और आईटीआई सड़क बारिश के कारण धंस गई। इससे नागरिकों को आने-जाने में परेशानी हुई। डीएम कार्यालय के पास खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार युवक गिर गया। किसी तरह गड्ढे से बाहर निकला। महिला जिला अस्पताल, इंदिरा नगर, मटिहा रोड समेत अन्य स्थानों पर जलभराव से भी लोगों को परेशानी हुई। पानी निकासी के लिए पालिका की टीम नहीं पहुंचने से नागरिक नाराज दिखे। उधर, शहर के अलावा राही, सतांव, महराजगंज, बछरावां समेत अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से खिले किसानों के चेहरे
सोमवार को बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। धान की फसल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बारिश से धान, गन्ना समेत सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। किसानों को वैकल्पिक व्यवस्था करके सिंचाई करानी पड़ रही थी। बारिश से उनको काफी राहत मिलेगी। सब्जियों के उत्पादन में भी वृद्धि होगी। किसान अतुल कुमार, ननकऊ, राज बहादुर, भीम यादव का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की बढ़वार अच्छी होगी। पैदावार में इजाफा होने की उम्मीद है।