{"_id":"6a8470065cf688d0cc0d1063","slug":"video-food-safety-department-collected-sweet-samples-for-testing-in-makhu-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी विभाग ने मक्खू में जांच के लिए भरे मिठाई के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी विभाग ने मक्खू में जांच के लिए भरे मिठाई के सैंपल
ब्लॉक मक्खू के वॉर्ड नंबर 13 में फूड सेफ्टी विभाग ने संदिग्ध खोए से मिठाइयां तैयार करने के मामले में एक ठिकाने पर छापेमारी की। विभाग की टीम ने मौके से सामग्री बरामद कर उसके सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों पर नजर रखी जा रही है। सूचना के आधार पर मक्खू में कार्रवाई की गई। यहां राजस्थान से मंगवाए गए खोए से मिठाइयां तैयार कर दुकानों और होलसेल कारोबारियों को सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली थी। टीम ने मौके से सामग्री के सैंपल भरे हैं। यदि सैंपल जांच में फेल पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, दुकानदार किरण कुमार ने बताया कि वह राजस्थान से खोया जरूर मंगवाते हैं, लेकिन उनके अनुसार राजस्थान में उनकी अपनी गायें हैं और उनके दूध से तैयार किया गया खोया यहां मंगवाकर मिठाइयों के रूप में बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं और उनका दावा है कि बाजार में किसी प्रकार का गलत या स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सामान नहीं बेचा जा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।