फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP appoints Satish Poonia as Punjab in-charge

सतीश पूनिया को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी: भाजपा ने सौंपी कमान, हरियाणा में भी बुलंद किया था पार्टी का झंडा

Tue, 18 Aug 2026 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

पड़ोसी राज्य हरियाणा के बाद अब भाजपा ने  सतीश पूनिया को विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  

विज्ञापन
BJP appoints Satish Poonia as Punjab in-charge
भाजप ने सतीश पूनिया को सौंपी पंजाब की कमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की।

हरियाणा में रह चुके हैं पार्टी प्रभारी 
सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में मजबूत पकड़ वाले नेता माने जाते हैं। वह हरियाणा में भी पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। ऐसे में पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन में बेहतर तालमेल, नए सामाजिक समीकरण तैयार करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की उम्मीद है। भाजपा ने हाल में पंजाब में कई प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियां देकर अपना फोकस बढ़ाया है। पूनिया की नियुक्ति को इसी रणनीति की अगली कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर 
बता दें कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में पंजाब से जुड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर अपना सियासी आधार मजबूत करने का संकेत दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में ये नेता अहम भूमिका निभाते हुए पंजाब में भाजपा का जनाधार और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं तरुण चुघ, सौदान सिंह और मनप्रीत सिंह बादल को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed