{"_id":"6a8481d91984fc6e140cbdef","slug":"police-arrested-295-accused-in-a-crackdown-on-gangsters-in-punjab-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टरों पर वार: पंजाब पुलिस की 537 ठिकानों पर दबिश, 295 आरोपी गिरफ्तार; 63 नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टरों पर वार: पंजाब पुलिस की 537 ठिकानों पर दबिश, 295 आरोपी गिरफ्तार; 63 नशा तस्कर काबू
Tue, 18 Aug 2026 09:31 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:31 PM IST
सार
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद अब तक गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क से जुड़े मामलों में कुल 61,877 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
गौरव यादव, पंजाब पुलिस डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 210वें दिन पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 537 चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान सात हथियारों समेत 295 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, 198 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई और पांच भगोड़ों को भी दबोचा गया।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद अब तक गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क से जुड़े मामलों में कुल 61,877 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने आम लोगों से भी गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के संबंध में जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इस नंबर पर अपराधियों, गैंगस्टरों या अपराध से जुड़ी जानकारी और सुराग गुमनाम रूप से दिए जा सकते हैं। उधर, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के 535वें दिन भी पंजाब पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। पुलिस टीमों ने 63 नशा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद की गई। वहीं, नशा मुक्ति और पुनर्वास पहल के तहत मंगलवार को सात लोगों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। डीजीपी ने कहा कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
आरोपियों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद की गई। वहीं, नशा मुक्ति और पुनर्वास पहल के तहत मंगलवार को सात लोगों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। डीजीपी ने कहा कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।