Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Sanitation and fire department employees in Yamunanagar observed a 'Betrayal Day'; they took out a mock funeral procession for the minister and burned his effigy.
{"_id":"6a8421f0d85e5acac50fb8f8","slug":"video-sanitation-and-fire-department-employees-in-yamunanagar-observed-a-betrayal-day-they-took-out-a-mock-funeral-procession-for-the-minister-and-burned-his-effigy-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सफाई व फायर कर्मचारियों ने मनाया विश्वासघात दिवस, मंत्री की शव यात्रा निकाल फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सफाई व फायर कर्मचारियों ने मनाया विश्वासघात दिवस, मंत्री की शव यात्रा निकाल फूंका पुतला
यमुनानगर। हरियाणा सरकार पर समझौतों और वायदों को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका और फायर विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल आज 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने दो घंटे तक नगर निगम का गेट बंद कर विश्वासघात दिवस मनाया। गेट बंद रखने के बाद कर्मचारियों ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा निकाय मंत्री की शहर में शव यात्रा निकाली और प्यारा चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विश्वासघात दिवस की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगरपालिका शाखा प्रधान पपला और फायर जिला प्रधान विजेंद्र ने की। संचालन नगरपालिका शाखा सचिव सुभाष और फायर जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया।
नगरपालिका राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा और अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
उन्होंने बताया कि सरकार के साथ हुई वार्ता में फायर और नगरपालिका कर्मचारियों को पक्का करने, सीवरमैन व सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर कर्मियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और फायर व सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने समेत 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि राज्य कमेटी ने हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही रेशनलाइजेशन के नाम पर ग्रुप-डी, ग्रुप-सी और ग्रुप-बी के 1499 पद समाप्त करने तथा 221 पदों को डिमिनेशन कैडर में डालने के निर्णय का भी विरोध किया।
उन्होंने कहा कि नगर निकायों की सीमाएं, आबादी और कार्यक्षेत्र बढ़ रहे हैं। ऐसे में पद समाप्त करने के बजाय सफाई, सीवर, फायर, ड्राइवर और अन्य आवश्यक सेवाओं के नए पद सृजित कर नियमित भर्ती की जानी चाहिए।
कल से विधायकों के आवास पर करेंगे प्रदर्शन:
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 19 से 25 अगस्त तक विधायकों और मंत्रियों के आवास व कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। 19 अगस्त को यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने विधानसभा सत्र में उनकी मांगों का समर्थन कर उन्हें लागू करवाने की मांग की।
इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे, रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान जोत सिंह, सचिव सोमनाथ, ब्लॉक सचिव जरनैल चिनालिया सहित नगरपालिका और फायर विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।