फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sewerage system

Yamuna Nagar News: सीवरेज व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 42 करोड़

Tue, 18 Aug 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
sewerage system
सेक्टर 17 जाने वाली सड़क पर ओवरफ्लो सीवरेज से बहता गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 42 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत कई साल से बंद पड़ी सीवरेज लाइनों को दोबारा चालू किया जाएगा। साथ ही नई लाइनें बिछाई जाएंगी। विभाग ने एस्टीमेट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है।
विभाग की ओर से शहर में ऐसी सीवरेज लाइनों की पहचान की गई है, जो लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इन लाइनों के बंद होने के कारण सीवरेज का पूरा दबाव चालू लाइनों पर पड़ रहा है। इससे सीवरेज लाइन बार-बार ओवरफ्लो हो जाती है।
विज्ञापन

शहर में सीवरेज व्यवस्था लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जगह-जगह सीवरेज जाम होने, मैनहोल से गंदा पानी निकलने और सड़कों पर सीवरेज का पानी जमा होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर निगम में आने वाली शिकायतों में से करीब हर तीसरी शिकायत सीवरेज से संबंधित होती है।
जनस्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत जहां सीवरेज लाइनों पर अधिक लोड है, वहां पानी को दूसरी उपलब्ध लाइनों से जोड़कर डायवर्ट किया जाएगा। इससे एक ही लाइन पर अधिक मात्रा में सीवरेज का पानी जाने की समस्या कम होगी। अधिकारियों का मानना है कि नेटवर्क को आपस में जोड़ने और बंद लाइनों को उपयोग में लाने से ओवरफ्लो की समस्या में काफी कमी आएगी।
जरूरत वाले क्षेत्रों में नई लाइन बिछेगी
योजना में केवल पुरानी सीवरेज लाइनों को चालू करने का काम ही शामिल नहीं है। जिन क्षेत्रों में अभी तक सीवरेज नेटवर्क नहीं पहुंचा है, वहां नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। विभाग ने ऐसे क्षेत्रों को भी चिह्नित किया है। करीब 42 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में इन सभी कार्यों को शामिल किया गया है।

शहर में बंद पड़ी सीवरेज लाइनों को चिह्नित किया गया है। योजना के तहत पुरानी लाइनों को चालू करने के साथ जरूरत वाले क्षेत्रों में नई लाइनें भी डाली जाएंगी। - दिनेश गाबा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed