फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested

Yamuna Nagar News: 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी शक्ति सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी कलेसर का रहने वाला है और लंबे समय से विदेश में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
शिकायत के अनुसार गांव दमोपुरा खुर्द निवासी सतपाल ने आठ मई 2021 में बूडि़या थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी शक्ति सिंह ने उसे फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ने रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी पर सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतकर्ता को अपशब्द कहने का आरोप था। शिकायतकर्ता के अनुसार धमकी मिलने के बाद जब वह शाम के समय कार से खदरी गांव के बस अड्डे से देवधर होकर भूड़कलां जा रहा था तो एक कार में सवार चार नकाबपोश युवकों ने उसका पीछा किया। युवकों ने शक्ति सिंह का काम नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बूडिया थाना पुलिस ने 8 मई 2021 को रंगदारी, मानहानि, गाली-गलौज और धमकी समेत आर्म्स एक्ट व आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर सीआईए-2 की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान मामले में अन्य आरोपियों और वारदात से जुड़े तथ्यों के संबंध में जल्द ही खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed