फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City choked with 1,000 metric tonnes of garbage amid strike; stray cattle scavenging through the waste

Yamuna Nagar News: हड़ताल में 1000 मीट्रिक टन कूड़े से अटा शहर, मुंह मार रहे गोवंश

Tue, 18 Aug 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
City choked with 1,000 metric tonnes of garbage amid strike; stray cattle scavenging through the waste
नहर कॉलोनी के बाहर लगा कचरे के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से शहर में करीब 1000 मीट्रिक टन कचरा जमा हो गया है। कई स्थानों पर 70 से 80 फीट तक लंबे कूड़े के ढेर लग गए हैं। कचरे पर मक्खियों का डेरा है, वहीं बेसहारा कुत्ते और गोवंश कूड़े में मुंह मार रहे हैं।
नगर निगम के करीब 420 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। निगम आयुक्त महावीर प्रसाद के मुताबिक कूड़ा उठाने के लिए निजी एजेंसी के 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों और एजेंसी कर्मियों के बीच कई स्थानों पर टकराव की स्थिति बन रही है। आरोप है कि कई जगह ट्रालियों को रोककर सड़कों पर ही कूड़ा खाली करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे समस्या कम होने के बजाय और बढ़ रही है। पंचायत भवन से पहले, गोगा मेड़ी के पास, कन्हैया साहिब चौक, यमुनानगर बस स्टैंड के बाहर, मॉडल टाउन में एसपी आवास के नजदीक, आजाद नगर, श्रीनगर कॉलोनी, दुर्गा गार्डन, विकास नगर और जगाधरी वर्कशॉप रोड समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह कचरा सड़क तक पहुंच गया है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। गीले कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का आसपास से गुजरना मुश्किल हो गया है।खाली प्लॉटों, गलियों और सड़क के किनारे जमा कचरे में बारिश का पानी भरने से मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थानों के आसपास भी कचरा जमा होने से विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहरवासियों पर पड़ रहा है और लोग जल्द सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
नगर निगम कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, शहर में कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए कर्मचारियों और हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति से निगम प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed