बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather turns pleasant in Yamunanagar following a heavy downpour lasting an hour and a half; traffic jams ensue on the roads.

यमुनानगर में डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, सड़कों पर लगा जाम

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:31 PM IST
Weather turns pleasant in Yamunanagar following a heavy downpour lasting an hour and a half; traffic jams ensue on the roads.
यमुनानगर। जिले में आज को मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तड़के तेज बारिश के बाद दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। तड़के तेज बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सामान्य हुआ, लेकिन दोपहर में अचानक बारिश तेज हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश होने से सड़कें पानी से भर गईं। बारिश के दौरान वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए। वहीं, बारिश के बाद मौसम ठंडा होने से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के कारण शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। कई जगह सड़क किनारे पानी जमा होने से वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी आसमान में घने बादल छाए रहे। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। शनिवार तक तेज बारिश की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ ही किसानों को भी फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि लगातार बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर चार के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

18 Aug 2026

लखनऊ में UPSSSC JE के अभ्यर्थियों ने ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव

18 Aug 2026

रेलवे ट्रैक पार करते समय गतिमान एक्सप्रेस से की चपेट में आकर महिला की मौत

18 Aug 2026

Video: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बोले- राजीव बिंदल तथ्यहीन बयानबाजी कर युवाओं को न करें गुमराह

Video: सिरमौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में लंपी का खतरा, 517 पशुओं में लक्षण, विभाग अलर्ट

18 Aug 2026
विज्ञापन

पीआरडी जवानों के लिए लखनऊ में स्थापित होगी हाई राइजिंग बिल्डिंग: सीएम योगी

18 Aug 2026

फतेहाबाद में तालाबंदी दौरान ईओ का बाहर निकलने से इंकार, कर्मचारियों ने किया हंगामा

18 Aug 2026
विज्ञापन

दिव्यांग पीआरडी जवानों को 45 दिन प्रशिक्षण के बाद नौकरी का प्रस्ताव: सोमेंद्र तोमर

18 Aug 2026

VIDEO: बरेली में मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल

18 Aug 2026

जालंधर ईडी के सामने पेश हुईं आईएएस कंवलप्रीत बराड़

18 Aug 2026

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के कैंप में 154 लोगों के शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच

कानपुर: घाटमपुर में कांवड़ियों की टोली ने मां कूष्मांडा देवी मंदिर में अर्पित किया गंगाजल

18 Aug 2026

फर्रुखाबाद: पालकी यात्रा देखने गई आठ वर्षीय बच्ची लापता, सीसीटीवी में दो युवकों के साथ दिखी

18 Aug 2026

सीतापुर में स्कूल बस की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

18 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला लेकर निकाला रोष मार्च

18 Aug 2026

रोहतक में नगर निगम कर्मचारियों ने मंत्री विपुल गोयल की निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन

18 Aug 2026

फरीदाबाद: जुनहेड़ा मोड़ पर दीवार से टकराई कार, 21 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

18 Aug 2026

लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव की चपेट में राजधानी लखनऊ

18 Aug 2026

उरई: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप

18 Aug 2026

Video: वल्लभ महाविद्यालय गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जड़ा ताला, पुलिस जवानों ने खुलवाया

18 Aug 2026

Video: मांगों को लेकर एबीवीपी ने सोलन कॉलेज में की तालाबंदी, जमकर की नारेबाजी

18 Aug 2026

कोटद्वार में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, हाईवे पर यातायात बाधित

18 Aug 2026

पानीपत में नगर निगम कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, जीटी रोड और विधायक कार्यालय के बाहर डाला कूड़ा

18 Aug 2026

कानपुर रोड पर डंपर से कुचलकर तीन पहिया स्कूटी सवार दिव्यांग की मौत

18 Aug 2026

Video: विजिलेंस थाना में विधायक सुधीर शर्मा की पेशी को लेकर सुरक्षा कड़ी, काली पट्टियां लगाकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

18 Aug 2026

Video: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने रामपुर कॉलेज मुख्यद्वार पर जड़ा ताला

18 Aug 2026

बहादुरगढ़ में पटेल नगर रोड पर युवक की सिर पर ईंट-पत्थर मारकर हत्या

मोहाली में बारिश, सेक्टर-70 समेत कई इलाकों की सड़कें बनीं तालाब

18 Aug 2026

भिवानी में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय ने भीम स्टेडियम का दौरा, बदहाली पर डीसी को लगाया फोन

18 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर परिषद कार्यालय में 2 घंटे तालाबंदी

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed