{"_id":"6a83f817c3f7a0eba108de9f","slug":"video-satapara-ma-sakal-bsa-ka-takakara-sa-kashara-ka-mata-parajana-na-kaya-hagama-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में स्कूल बस की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में स्कूल बस की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
यूपी के सीतापुर में मंगलवार सुबह करीब 8.00 बजे स्कूली बस की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर मिश्रिख की ओर भागने लगा। बस में सवार छात्राओं के शोर मचाने पर चालक ने बस खड़ी करके भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
हादसा मछरेहटा थाना क्षेत्र के मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर धनधारी जंगल के पास काशीपुर मोड़ पर हुआ। बहादुरपुर गांव निवासी सरोज कुमार (16) पुत्र मनोज कुमार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था। इसी समय मिश्रिख की ओर जा रही स्व. यशोदा कन्या पीजी कॉलेज की स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ने बस रोकने के बजाय उसे मिश्रिख की ओर दौड़ा दिया। बस में बहादुरपुर गांव की एक दर्जन से अधिक छात्राएं सवार थीं। घटना की जानकारी होने पर छात्राओं ने शोर मचाया। इस पर चालक ने बस खड़ी की और वहां से भाग गया।
हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मछरेहटा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, संदना थाना प्रभारी प्रिंस सोनकर और मिश्रिख थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, कहा- सही हो जाओगे दो मिनट में
इस हादसे के बाद मछरेहटा, मिश्रिख व संदना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान इंस्पेक्टर मिश्रिख प्रदीप सिंह परिजनों से उलझते नजर आए। उन्होंने परिजनों से कहा कि दो मिनट में सही हो जाओगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।