फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students anger erupts in Yamunanagar students in Ledi stage road blockade frustrated by shortage of buses

Haryana: यमुनानगर में छात्रों का फूटा गुस्सा, लेदी में बसों की किल्लत; परेशान विद्यार्थियों ने किया चक्का जाम

Tue, 18 Aug 2026 12:34 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 18 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

जाम की सूचना मिलते ही थाना छछरौली प्रभारी वेदपाल पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोडवेज विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। पुलिस और रोडवेज अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आंदोलनकारी छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Students anger erupts in Yamunanagar students in Ledi stage road blockade frustrated by shortage of buses
रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल छछरौली के अंतर्गत आते गांव लेदी में मंगलवार सुबह बसों की भारी किल्लत से परेशान स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों का धैर्य जवाब दे गया। बसों के न मिलने से अपनी पढ़ाई के हो रहे नुकसान से आक्रोशित छात्रों ने छछरौली मार्ग पर एकत्रित होकर मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पढ़ाई हो रही प्रभावित, छुट्टी के बाद घर लौटना भी चुनौती
प्रदर्शन कर रहे छात्र संदीप, विजय, रवि और अन्य विद्यार्थियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। छात्रों ने बताया कि सुबह के समय लेदी बस स्टैंड पर नियमित रूप से पर्याप्त बसें नहीं रुकतीं। बसों की कमी के कारण वे रोजाना अपने स्कूल और कॉलेजों में समय पर नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनका पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं, दोपहर के समय कक्षाओं के समापन के बाद घर लौटते वक्त भी उन्हें घंटों बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन


पुलिस और रोडवेज प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम
जाम की सूचना मिलते ही थाना छछरौली प्रभारी वेदपाल पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोडवेज विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। पुलिस और रोडवेज अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आंदोलनकारी छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों की मांगों को जायज मानते हुए जल्द से जल्द इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त बसें चलाने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा जाम की नहीं दे चेतावनी
अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद करीब एक घंटे से जारी चक्काजाम को समाप्त किया गया, जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। हालांकि, छात्रों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बसों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed