{"_id":"6a842025308b0744f00d73bf","slug":"video-video-jarathara-brasha-sa-lkhanauu-ka-kaii-ilka-ma-jalbharava-lga-parashana-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोरदार बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोरदार बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव, लोग परेशान
राजधानी में सुबह से हो रही जोरदार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलीगंज, जानकीपुरम, फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड समेत कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से हर बार समस्या सामने आती है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण बाजार और प्रमुख मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने जलभराव की समस्या से जल्द राहत दिलाने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में जलनिकासी के लिए जुटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।