{"_id":"6a841f9036e48c037206412f","slug":"video-training-provided-to-save-the-newborn-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवजात को बचाने के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने सोमवार को सैन्य अस्पताल में स्टाफ को नियोनेटल रीसक्शन का प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि इससे नवजात की जान बचाने की दर बढ़ जाएगी। नवजात को रेडिएंट वार्मर के नीचे रखकर गर्म करना, वायुमार्ग को साफ करने के बारे में बताया। नवजात के सांस नहीं लेने पर कृत्रिम सांस देने की भी जानकारी दी। ब्रिगेडियर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से आपात स्थिति में चिकित्सकीय टीम को नवजात के इलाज में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी आईएपी अध्यक्ष डॉॅ. राघवेंद्र नाथ द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ. रामनिवास शर्मा, डॉ. उमा राजपूत, डाॅ. ब्रजेंद्र सिंह, डॉ. नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।