यूपी के कासगंज स्थित सहावर गेट लाइन पार स्थित राजपूत डेंटल वाली गली में मंगलवार को सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी बाबूराम (67) पुत्र भगवंत सिंह ने अपने पोते दिग्विजय राजपूत (14) को मकान के एक कमरे में बंधक बना लिया। सुबह करीब सात बजे से पोते के साथ कमरे में बंद हैं। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस कमरा खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन बुजुर्ग बंदूक से फायर करने की धमकी दे रहा है।
पोते को लेकर घर में बंद दादा: बाहर पुलिस का घेरा, अंदर से बाबूराम दे रहे गोली चलाने की धमकी, तस्वीरों में मंजर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:21 PM IST
सार
पुलिस घर के बाहर खड़े होकर कमरा खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन बुजुर्ग घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, सीओ आंचल चौहान, तहसीलदार बलवंत उपाध्याय आदि ने मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन