{"_id":"6a847353786021c49b0f40c6","slug":"lpg-kyc-deadline-2-12-lakh-consumersmust-complete-e-kyc-by-23-august-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, चार दिन बाद इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलिंडर; जल्दी से कर लें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, चार दिन बाद इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलिंडर; जल्दी से कर लें ये काम
Tue, 18 Aug 2026 08:29 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:29 PM IST
सार
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की समयसीमा नजदीक है। जिले के 2.12 लाख उपभोक्ताओं को 23 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आधार कार्ड और गैस बुक लेकर वितरक के पास ई-केवाईसी कराई जा सकती है, जबकि सरकारी राशन वितरण की तारीख बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
एलपीजी गैस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। चार दिन शेष हैं। 23 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो उज्ज्वला सहित 2.12 लाख उपभोक्ताओं को अगले महीने गैस नहीं मिलेगी। बिना ई-केवाईसी एलपीजी घरेलू उपभोक्ताओं को 925.50 रुपये में मिलने वाला 14 किलो वाले सिलिंडर की जगह 1,500 रुपये में 10 किलो वाला व्यावसायिक सिलिंडर खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिले में 13.57 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। 3.40 लाख उज्ज्वला कनेक्शन धारक हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 925.50 रुपये में 14 किलो वाला सिलिंडर मिलता है। जबकि उज्ज्वला उपभोक्ताओं को 925.50 रुपये में 338 रुपये सब्सिडी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार के अनुसार जिले में करीब 11.45 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: विफल रही बात, हिंदू पक्षकार बोले- नहीं देंगे मस्जिद के लिए एक इंच जमीन
ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: विफल रही बात, हिंदू पक्षकार बोले- नहीं देंगे मस्जिद के लिए एक इंच जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2.12 लाख उपभोक्ताओं के पास 23 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने का मौका है। अगर उन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई तो घरेलू सिलिंडर की जगह उन्हें कॉमर्शियल सिलिंडर खरीदना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड, गैस बुक लेकर उपभोक्ता को संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर्स से संपर्क करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें - UP: केमिकल से तैयार हो रहा पनीर और खोआ, पाम ऑयल से घी; जानें असली 'माल' की पहचान करने के चार तरीके
ये भी पढ़ें - UP: केमिकल से तैयार हो रहा पनीर और खोआ, पाम ऑयल से घी; जानें असली 'माल' की पहचान करने के चार तरीके
25 तक बंटेगा राशन
सरकारी राशन वितरण की तिथि 5 से 18 अगस्त की जगह अब बढ़ाकर 25 अगस्त हो गई है। जिले में 1,244 राशन दुकानों पर 7.58 लाख राशन कार्ड लाभार्थियों को 25 अगस्त तक तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल का राशन मिलेगा। इनके अलावा जिले में 9,567 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। जिन्हें 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल सरकारी राशन मिलेगा।
ये भी पढ़ें - पोते को लेकर घर में बंद दादा: बाहर पुलिस का घेरा, अंदर से बाबूराम दे रहे गोली चलाने की धमकी, तस्वीरों में मंजर