{"_id":"6a84204d5989f7722f057fd7","slug":"video-video-brasata-ma-jagaha-jagaha-thhasa-raha-saugdhaka-naramanae-ka-ganaevatata-para-utha-saval-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरसात में जगह-जगह धंस रही सड़कें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरसात में जगह-जगह धंस रही सड़कें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
बरसात के बीच शहर की सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। सप्रू मार्ग स्थित उद्यान भवन के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। गड्ढे में ईंटें डालकर फिलहाल काम चलाया जा रहा है, लेकिन बारिश के बीच सड़क का कटाव लगातार बढ़ रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास सड़क निर्माण का काम अभी चल ही रहा है। इसके बावजूद एसबीआई के पास बनाई जा चुकी सड़क पर गड्ढा हो गया है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क की स्थिति खराब होने लगी है तो आगे इसकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता की जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।