फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: BJP is the root of all the problems of the state, farmers are not able to get seeds and fertili

अखिलेश बोले: प्रदेश की सभी समस्याओं की जड़ भाजपा, किसानों को नहीं मिल पा रहा बीज-खाद; टूट रहे एक्सप्रेसवे

Tue, 18 Aug 2026 07:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Aug 2026 07:50 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सभी तरह की समस्याओं का जड़ भाजपा है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: BJP is the root of all the problems of the state, farmers are not able to get seeds and fertili
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव मंगलवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी समस्याओं की जड़ भाजपा है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर बूथ मजबूत करके भाजपा सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जो प्रत्याशी तय करेगी, सभी को मिलकर उसे विजयी बनाना है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में बनी सड़कें और हाईवे जगह-जगह धंस रहे हैं। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के बाद गंगा एक्सप्रेस भी दो जगह धंस गया। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी निर्माणों की पोल हर दिन खुल रही है। इसी तरह मुरादाबाद में शुरू होने से पहले ही 655 करोड़ रुपये की लागत से बन रही रिंग रोड धंस गई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर हो या प्रयागराज, हर जगह जल-भराव से हजारों लोगों का बुरा हाल है। नालों की सफाई नहीं हुई है। भाजपा जाएगी, तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा और सडकें ठीक हो पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed