{"_id":"6a841712d5fc7f911c0a9936","slug":"video-rayabral-ma-lgatara-brasha-sa-janajavana-asata-vayasata-tha-thana-ma-110-emaema-haii-brasha-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो दिन में 110 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो दिन में 110 एमएम हुई बारिश
रायबरेली में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। डीएम ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने जहां गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव होने से समस्या खड़ी हो गई है। नगर पालिका के सारे दावों की पोल खुल गई है। दो दिन में 110 एमएम बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटों में जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार को हुई बारिश ने जहां सुबह से ही वातावरण में ठंडक घोल दी, वहीं धान की फसल करने वाले किसानों के लिए यह किसी "अमृत" से कम नहीं साबित हुई। कृषि विशेषज्ञों ने भी इस वर्षा को फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है।
हालांकि, दूसरी ओर, शहर के कई इलाकों में जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हुआ है और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।