{"_id":"6a84170d839a6141840f6f8b","slug":"video-sanitation-workers-burned-an-effigy-of-minister-vipul-goel-in-mahendragarh-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला
शहर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की करीब दो सप्ताह से जारी हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सफाई कर्मचारियों ने आज शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहरी एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला जलाया। हड़ताल के कारण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।
सफाई कर्मचारियों के साथ फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं और पिछले कई दिनों से महेंद्रगढ़ नगर पालिका में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने आठ अप्रैल से तेरह मई तक सैंतीस दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद तेरह मई को सरकार और यूनियन के बीच समझौता हुआ था, जिसमें सत्रह मांगों पर सहमति बनी थी। कर्मचारियों का आरोप है कि समझौते के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, जिसके चलते उन्हें दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।