{"_id":"6a843e983fb4eeffd7076fe7","slug":"video-employees-staged-a-protest-by-locking-the-municipal-council-gate-and-burned-an-effigy-of-the-urban-local-bodies-minister-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद गेट पर ताला जड़ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, निकाय मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद गेट पर ताला जड़ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, निकाय मंत्री का पुतला फूंका
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की 13 दिन से चल रही काम छोड़ हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर करीब दो घंटे तक सभी कामकाज बंद रखा। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पहुंचे और राज्य कमेटी के आह्वान पर निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया।
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, डोर-टू-डोर कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये करने और कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पेरोल पर लेने की मांग प्रमुख है।
डीएमसी ने समझाने का किया प्रयास, कर्मचारी नहीं माने:
कर्मचारियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाए जाने के बाद डीएमसी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कामकाज प्रभावित नहीं करने और ताला खोलने की अपील की, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
19 से 21 अगस्त तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय:
राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने 19 से 21 अगस्त तक हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
हड़ताल को नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों के अलावा सर्व कर्मचारी संघ, कानूनगो-पटवारी एसोसिएशन सहित अन्य कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह सांगलिया, महेंद्र बोयत, राहुल सिंह, मनोज कुमार, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, देवानंद, राजेश, संतलाल, जोगिंदर, कमल, लखन सरवन, गुरुदयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।