बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Income Tax Department raids Dhodha Sweets in Kotkapura; a team of 35 officers led by Director Investigation, Jalandhar, surveys the premises.

कोटकपूरा में ढोढा स्वीट्स पर आयकर विभाग की छापेमारी, डायरेक्टर इंवेसिटिगेशन जालंधर के नेतृत्व में 35 अधिकारियों की टीम ने ठिकानों पर किया सर्वे

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:35 PM IST
Income Tax Department raids Dhodha Sweets in Kotkapura; a team of 35 officers led by Director Investigation, Jalandhar, surveys the premises.
कोटकपूरा शहर में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध ढोढा मिठाई के संस्थानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने छापेमारी करते हुए सर्वे की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई विभाग की डायरेक्टर इंवेसिटिगेशन जालंधर अमनप्रीत कौर वालिया के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की जा रही है जिसमें करीब 30 से 35 अधिकारी-कर्मचारी शामिल है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे करीब 10 गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने ढोढा ग्रुप के तीन प्रतिष्ठानों और आवास पर एक साथ दबिश देकर सर्वे शुरू किया। टीम ने ढोढा चौक स्थित मुख्य दुकान के अलावा ढोढा बेकरी तथा नए बस स्टैंड स्थित ढोढा हाउस में भी कार्रवाई की। इसके साथ ही ढोढा ग्रुप के मालिकों के आवास पर भी टीम पहुंची। खबर लिखे जाने तक विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, ढोढा ग्रुप के मालिकों की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पर सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को मिले कुछ तथ्यों और जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सर्वे पूरा होने के बाद ही कार्रवाई से संबंधित वास्तविक स्थिति और अन्य विवरण स्पष्ट हो पाएंगे। बता दें कि कोटकपूरा की प्रसिद्ध ढोढा मिठाई विश्व भर में अपनी अलग पहचान रखती है। ढोढा ग्रुप पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से ढोढा मिठाई तैयार कर रहा है। पंजाब के अलावा देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों में भी ढोढा मिठाई को लोग काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kashmir: 'मुलाकात' में दिखी कश्मीर की साझा विरासत, कश्मीरी पंडितों से लेकर गुज्जर-बकरवाल और सिख समुदाय ने लिया हिस्सा

राजोरी में दर्दनाक सड़क हादसा: 12वीं के छात्र की मौत, 10-12 लोग घायल

18 Aug 2026

Doda: डोडा पहुंची मां चंडी मचैल की पवित्र छड़ी, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ किया भव्य स्वागत

18 Aug 2026

कानपुर में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

18 Aug 2026

रायबरेली में मंत्री ने शिव महापुराण कथास्थल का किया निरीक्षण, 11 से होगा विराट आयोजन

18 Aug 2026
विज्ञापन

रायबरेली में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो दिन में 110 एमएम हुई बारिश

18 Aug 2026

Faridabad: फरीदाबाद के बीके अस्पताल के शव गृह में गंदगी, मृतकों के परिजन परेशान

18 Aug 2026
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला

Video: पीरनिगाह मंदिर प्रबंधन विवाद फिर पहुंचा ऊना डीसी कार्यालय, बसोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

18 Aug 2026

सोनीपक के गोहाना में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में 2 ट्रेनी डॉक्टरों से छेड़छाड़, छात्राओं ने किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026

फतेहाबाद के रतिया में अभी नहीं उठेगा शहरों से कूड़ा कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन बढ़ी

18 Aug 2026

राजपुरा के गांव मंडौली के गुरुद्वारा साहिब में चली गोलियां और किरपान

18 Aug 2026

फतेहाबाद में बरसीन में खड़ी बोलेरो में पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर

18 Aug 2026

Faridabad: सीएम उड़न दस्ते का छापा, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के रोल मिले

18 Aug 2026

Faridabad: कैबिनेट मंत्री का सफाई कर्मचारियों ने पुतला फूंका, वादे पूरे न होने पर सड़क पर उतर प्रदर्शन

18 Aug 2026

अयोध्या में डाभासेमर स्टेडियम में मंडलीय बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

18 Aug 2026

कानपुर: बर्रा-नौबस्ता बंबा रोड पर गड्ढों का जाल, नाला सफाई न होने से सड़क जर्जर

18 Aug 2026

अमेठी में गड्ढे की खोदाई में तांबे का गोला मिलने से कौतूहल; पुरातत्व विभाग की टीम करेगी जांच

18 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में मिनी बस से तीन वाहनों को लगी टक्कर, 12 लोग घायल

18 Aug 2026

Video: पांवटा साहिब में हत्याकांड के बाद लोगों ने बस स्टैंड मार्ग पर किया प्रदर्शन

18 Aug 2026

प्रयागराज में बारिश से आफत: दूसरे दिन ज्यादा जलभराव, घरों में पानी- सांप दिखने से दहशत; धूमनगंज में बिजली कटी

18 Aug 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

18 Aug 2026

VIDEO: चार माह से नहीं मिला वेतन, पीआरडी जवानों ने काटा हंगामा

18 Aug 2026

VIDEO: जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को पर्चे बनवाने के लिए मरीजों की काफी भीड़

18 Aug 2026

solan: हिन्नर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ बिजेश्वर मेला

18 Aug 2026

VIDEO: मथुरा के छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग: अनोखा विरोध प्रदर्शन

18 Aug 2026

कानपुर: विश्व बैंक आई ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल में गंदगी का अंबार, परिसर में फेंका जा रहा कूड़ा-गोबर

18 Aug 2026

VIDEO: बदायूं में एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो युवकों की मौत, चार घायल

18 Aug 2026

कानपुर में जीआरपी सिपाही ने पोस्टमार्टम कर्मचारी से की मारपीट, कर्मचारियों ने काम रोका

18 Aug 2026

चंदौली में तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जलस्तर;video

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed