फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Murder of a girl from Punjab in Canada

कनाडा में पंजाब की लड़की की हत्या: गोली मारकर उतारा मौत के घाट, सदमे में परिवार

Tue, 18 Aug 2026 07:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 07:31 PM IST
सार

कनाडा के एडमंटन में पंजाब की 16 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक है। 

विज्ञापन
Murder of a girl from Punjab in Canada
कनाडा में पंजाब की लड़की की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

कनाडा के एडमंटन में एक 16 साल की लड़की की गोली लगने से मौत ने वहां रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय को झकझोर दिया है। घटना रविवार, 16 अगस्त की सुबह उत्तर-पूर्वी एडमंटन में 139 एवेन्यू और 32 स्ट्रीट के पास हुई। एडमंटन पुलिस सर्विस के मुताबिक सुबह करीब 6:50 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो एक 16 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। अधिकारियों ने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की होमिसाइड यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर मृतका का नाम जारी नहीं किया है। हालांकि, परिवार के सदस्यों/कजिन्स ने उसकी पहचान 16 वर्षीय जैज़मिन ढेसी के रूप में की है। परिवार ने उसके लिए ऑनलाइन फंडरेजर भी शुरू किया है, जिससे उसकी मां और दो छोटे भाई-बहनों को अचानक सामने आए खर्चों में मदद मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमंटन पुलिस ने फिलहाल किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी, गोली चलाने वाले व्यक्ति, हमले के कारण या मृतका और किसी संदिग्ध के बीच संबंध के बारे में जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम और मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। एडमिंटन पुलिस के अनुसार जैज़मिन की हत्या गैंगवार, नस्ली घृणा, निजी रंजिश या किसी अन्य कारण से हुई, जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहना सही नहीं है।

एक महीने में फिर दहला एडमंटन
जैज़मिन की मौत ऐसे समय हुई है जब एडमंटन में भारतीय समुदाय पहले भी गंभीर हिंसक घटनाओं से गुजर चुका है। जुलाई में पंजाब के समराला क्षेत्र की 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की एडमंटन में मौत हुई थी। मेडिकल एग्जामिनर ने बाद में इसे हत्या बताया और पुलिस ने उसके साथी 22 वर्षीय रितिश कुमार के खिलाफ सेकंड-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार दमनप्रीत की मौत गला घोंटने से हुई थी।

इससे पहले मार्च 2026 में पंजाब से कनाडा आए 22 वर्षीय बिरिंदर सिंह की एडमंटन के दक्षिण में हाईवे-2 पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह करीब तीन साल पहले भारत से कनाडा आया था। रिपोर्टों के मुताबिक वह स्टडी वीजा पर आया था। इस मामले में सिख संगठनों ने संभावित हेट क्राइम के कोण से जांच की मांग भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed