फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे कठिन व्रत है 'छठ पूजा', नहीं यकीं तो देखिए कैसे?

Wed, 25 Oct 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह Updated Wed, 25 Oct 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Know Why is Chhat Pooja the Toughest Pooja Ever
Chhath Pooja 2017
छठ पूजा को दुनिया का सबसे कठिन व्रत कहा जाता है। ये सच है, इसके कई कारण है। इस खबर में हम आपको उन सभी कारणों के बारे में बताएंगे। 
Know Why is Chhat Pooja the Toughest Pooja Ever
Chhath Pooja 2017
छठ पूजा एक कठिन तपस्या की तरह है। यह व्रत किसी भी मायने में आसान नहीं होता। अगर करवाचौथ पर सुहागिनों को करीब 16 घंटे बिना पानी के रहना होता है तो छठ करने वाली महिलाएं लगातार 36 घंटे बिना पानी पिए रहती हैं उसमें भी सभी काम खुद ही करने पड़ते हैं।
Know Why is Chhat Pooja the Toughest Pooja Ever
Chhath Pooja 2017
चार दिनों के इस व्रत में लगातार उपवास करना होता है। सिर्फ भोजन ही नहीं, सुख-आराम के सभी साधनों का भी त्याग करना होता है। पर्व के लिए बनाए गए कमरे में व्रती फर्श पर एक कंबल या चादर के सहारे रात बिताती है। जिस जगह पर व्रति चार दिन रहती हैं वहां प्याज-लहसुन आदी चीजें भी निषेध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know Why is Chhat Pooja the Toughest Pooja Ever
Chhath Pooja 2017
इस उत्सव में शामिल होने वाले लोग नए कपड़े पहनते हैं। पर व्रत करने वाले ऐसे कपड़े पहनते हैं, जिनमें किसी प्रकार की सिलाई नहीं की होती है। मान्यता है कि सिलाई के वक्त सूई में धागा डालते वक्त वो जूठे हो जाते हैं। चौंकिए मत, 36 घंटे के निर्जला व्रत में मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी को जला कर खाना पकाया जाता है। यहां बता दें कि वो आम की लकड़ी परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा लाया गया होना चाहिए।
विज्ञापन
Know Why is Chhat Pooja the Toughest Pooja Ever
छठ पूजा - फोटो : amar ujala
डूबते सूरज को देखना भी अपशगुन माना जाता है लेकिन छठ पर्व में डूबते हुए सूरज की भी पूजा की जाती है। यह व्रत वैसे तो महिलाओं द्वारा किया जाता है लेकिन कुछ पुरुष भी यह व्रत रखते हैं। चौथा दिन महिलाओं के लिए कड़ी तपस्या का दिन होता है। 36 घंटों का निर्जला व्रत और फिर जमा देने वाले ठंडे पानी में सूर्य भगवान के निकलने का इंतजार। शायद इसीलिए छठ पूजा को दुनिया का सबसे कठिन व्रत कहा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed