सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मासूम सी उम्र में पूरी दुनिया में कमाया नाम, हादसे ने छीन ली मार्शल आर्ट खिलाड़ी की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Martial art player died in road accident in kapurthala
कपूरथला में हादसे में मारा गया खिलाड़ी जोबनप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के कपूरथला में हुए एक सड़क हादसे में अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी जोबनप्रीत सिंह की मौत हो गई। उनकी उम्र 15 साल थी। दो साल पहले उन्होंने मास्को में आयोजित यूनिफाइड मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इस हादसे में उनके दोस्त की भी मौत हो गई।  

Trending Videos
Martial art player died in road accident in kapurthala
- फोटो : फाइल फोटो

अर्बन एस्टेट निवासी राजविंदर सिंह (25) और जोबनप्रीत सिंह (15) निवासी ग्रीन एवेन्यू दोस्त थे। रविवार को जोबनप्रीत राजविंदर सिंह से मिलने गया था। रात 11 बजे राजविंदर अर्बन एस्टेट कालोनी से जोबनप्रीत सिंह को उसके घर ग्रीन एवेन्यू एक्टिवा से छोड़ने जा रहा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martial art player died in road accident in kapurthala
जोबनप्रीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जब दोनों गांव मंसूरवाल दोनां के पास सड़क पार कर ग्रीन एवेन्यू की ओर जाने लगे तो कपूरथला की ओर से जालंधर जा रहा कार चालक संतुलन खो बैठा और एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में जोबनप्रीत और राजविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जोबनप्रीत सिंह को मृत करार दे दिया। गंभीर जख्मी राजविंदर को प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
 
Martial art player died in road accident in kapurthala
जोबनप्रीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

जोबनप्रीत सिंह के कोच राजीव वालिया ने बताया कि जोबनप्रीत सिंह मार्शल आर्ट का एक उम्दा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी था। फाइटर्स स्पोर्ट्स जोन कपूरथला का एक्टिव सदस्य था। करीब साढ़े तीन साल से वह मार्शल आर्ट की प्रेक्टिस कर रहा है। ग्रीन एवेन्यू में जोबन के पिता गुरबख्श सिंह का जनरल स्टोर है। परिवार में जोबन की माता वीरपाल कौर और बड़ी बहन सचदीप कौर है। उन्होंने जोबन की अकस्मात मौत पर गहरा दुख जताया। 
 

विज्ञापन
Martial art player died in road accident in kapurthala
जाेबनप्रीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक शर्मा और जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राजविंदर सिंह के पिता सतपाल सिंह के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed