{"_id":"606c2c498ebc3ec89761fa6d","slug":"mukhtar-ansari-handover-to-uttar-pradesh-police-by-ropar-jail-administration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्तार की बांदा यात्रा : 27 माह बाद यूपी लौटेगा बाहुबली, मीडिया की आंखों से बचाकर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार की बांदा यात्रा : 27 माह बाद यूपी लौटेगा बाहुबली, मीडिया की आंखों से बचाकर निकाला गया
Tue, 06 Apr 2021 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Apr 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी रवाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यूपी पुलिस अंसारी को लेकर निकल गई। मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। अंतिम समय में अंसारी को बाहर निकालने की जगह बदल दी गई थी। गेट बदलकर उसे गेट नंबर 2 से बाहर निकाला गया। इसके बाद अंसारी की बांदा यात्रा शुरू हो गई। वहीं मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस की टीम ही यूपी लेकर जाएगी। पंजाब पुलिस का कोई जवान साथ में यूपी नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस के जवान सिर्फ पंजाब की सीमा में ही मुख्तार की सुरक्षा में रहेंगे।
रोपड़ जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुख्तार अंसारी की यूपी वापसी के तहत रोपड़ से बांदा तक के रास्ते में आने वाले सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी को बांदा जेल ले जाने वाले रुट में नेशनल हाईवे 44 शामिल है। इस रूट पर नौ से अधिक हाईवे पड़ते हैं।
रोपड़ जेल से निकली एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
सीआईए से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्तार की रवानगी से पहले ही उसके गुर्गे रोपड़ से निकल गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस वाहनों के अतिरिक्त अंसारी के गुर्गों के भी 12 वाहन रोपड़ आए थे। अंसारी को वाया बनूड ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ जेल जाता यूपी पुलिस का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले यूपी पुलिस 12 बजे से पहले रोपड़ जेल के अंदर पहुंच गई थी। दरअसल जेल सुबह छह बजे से 12 बजे तक खुलती है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक जेल बंद हो जाती है। उसके बाद जेल दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक खुलती है। ऐसे में यूपी पुलिस 12 बजे से पहले जेल पहुंच गई, जिससे अंसारी की वापसी में जेल मैन्यूल बाधा नहीं बना।
विज्ञापन
रोपड़ जेल से अंसारी की रवानगी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा से पहुंचने वाली टीम में एक डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, छह एएसआई, 20 हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल, पीएसी की एक प्लाटून, जीपीएस से लैस वज्र वाहन, 10 पुलिस वाहन, डॉक्टर और एंबुलेंस शामिल है।