पुलिस की पोल खोलने ही वाला था पर मां ने चुप करा दिया
नेशनल शूटर सिप्पी मर्डर केस में एसएसपी से मिलने के बाद हेडक्वार्टर से बाहर निकली मां नम आंखें लेकर बाहर आई। तस्वीरें।
पुलिस की पोल खोलने ही वाला था पर मां ने चुप करा दिया
रोते हुए सिप्पी की मां ने एसएसपी का जवाब बताया। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने कहा है-जस्ट वेट एंड वॉच। जांच जारी है। वहीं जब सिप्पी के भाई जिप्पी ने हत्या से जुड़े कुछ राज खोलने चाहे तो उसकी मां ने उसका मुंह बंद करा दिया। उसकी मां ने उसके मुंह पर जबर्दस्ती हाथ रख उसे चुप कराया।
पुलिस की पोल खोलने ही वाला था पर मां ने चुप करा दिया
बता दें कि सिप्पी मर्डर केस में 66 दिनों बाद पुलिस की कार्रवाई जीरो है। आखिर पीड़ित परिवार के सब्र का बांध टूट गया। सिप्पी की मां, भाई जिप्पी और परिवार के सदस्यों सहित करीब 15 लोग एसएसपी से मिलने वीरवार को पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे। इस दौरान जिप्पी ने चंडीगढ़ पुलिस पर दिखावटी कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ काफी सबूत हैं। इसके बावजूद में पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
पुलिस की पोल खोलने ही वाला था पर मां ने चुप करा दिया
सिप्पी के भाई जिप्पी ने यूटी पुलिस पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को न्याय दिलाकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिप्पी के दोस्तों के साथ मिलकर चंडीगढ़ में चक्का जाम किया जाएगा। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं खुली तो परिवार से साथ मिलकर धरना देंगे। लेकिन पुलिस को सिप्पी के हत्यारों को गिरफ्तार करना ही पड़ेगा।
पुलिस की पोल खोलने ही वाला था पर मां ने चुप करा दिया
जिप्पी सिप्पी ने कहा कि वारदात के बाद से अफसर कहते रहे कि शांत रहें। जल्द गिरफ्तार होगी। लेकिन दो महीने बाद भी वेट एंड वॉच का जवाब आ रहा है। पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर परिवार को गुमराह कर रही है। ध्यान रहे कि इससे पहले जिप्पी ने आरोप लगाया था कि मंगलवार को हेडक्वार्टर में आईजी और एसएसपी दोनों ने आधे-आधे घंटे इंतजार कराया और इसके बाद भी उनसे नहीं मिले।