{"_id":"57a717ee4f1c1ba8672ba7a0","slug":"nobal-cause-by-bollywood-actor-ajay-devgan-as-brand-ambassador-of-kfc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन को इस रूप में देखा नहीं होगा कभी, चौंकाने वाली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय देवगन को इस रूप में देखा नहीं होगा कभी, चौंकाने वाली तस्वीरें
Mon, 08 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Aug 2016 09:21 AM IST
अजय देवगन चंडीगढ़ में थे, यहां लोगों ने उनका जो रूप देखा, वो उनके दिल में घर कर गया। हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा था। दरअसल अजय केएफसी के ऐड होप नाम के एक ऐसे अभियान से जुड़े हैं जिसके तहत देशभर के गरीब बच्चों को भरपेट खाना खिलाया जाता है। इस कंपनी ने अजय देवगन को ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
इसी अभियान के तहत अजय शनिवार को सेक्टर-7 स्थित गवर्नमेंट नर्सरी स्कूल में पहुंचे और कई बच्चों को खाना भी परोसा। इस मौके पर अजय देवगन ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है। इन्हीं बच्चों में से कल कोई नेता,डॉक्टर,या फिर इंजीनियर बनेगा। अगर भुखमरी के कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं तो हम देश के उज्जल भविष्य की कामना कैसे कर सकते है?
उन्होंने कहा कि जब मुझे पता चला कि देश का हर चौथा बच्चा कुपोषण का शिकार है तो मुझे बेहद अफसोस हुआ। अगर हम इस बात को नजरअंदाज न करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जागरूक करें तो इस गंभीर समस्या का समाधान कर सकते हैं। जरूरी है कि सब आगे आए और भुखमरी जैसी समस्या को दूर भगाएं।
अजय देवगन ने स्कूल में गरीब बच्चों को खाना परोसा, और उनके साथ बातचीत भी की। इसके साथ ही गुड़गांव फूड बैंक को केएफसी ने 11 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। उन्होंने कहा कि देश में भुखमरी से लड़ने के लिए इस पहल की शुरुआत की है। जिसके लिए वह फंड इकट्ठा करेंगें और कोशिश होगी कि कोई भी गरीब भूखा न सोए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।