{"_id":"6a8c4fdeda3d6216fd05bb90","slug":"video-three-girls-missing-from-punjab-found-in-mumbai-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट से लापता तीन छात्राएं मुंबई में मिलीं, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट से लापता तीन छात्राएं मुंबई में मिलीं, एक आरोपी गिरफ्तार
फरीदकोट शहर से करीब दो सप्ताह पहले 10 अगस्त 2026 से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम छात्राओं को फरीदकोट लेकर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं फरीदकोट से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थीं।
वहां उन्हे एक युवती मिली जोकि इन छात्राओं को अपने झांसे में लेकर मुंबई ले गई और बाद में उन्हें आशीष नामक एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया। पुलिस ने आशीष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर फरीदकोट लाया जा रहा है जबकि छात्राओं को दिल्ली से मुंबई ले जाने वाली युवती की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को फरीदकोट लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राओं को मुंबई ले जाने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बड़े रैकेट की संलिप्तता की संभावना को भी जांच के दायरे में रख रही है।
थाना सिटी-2 के एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर छात्राओं की मुंबई में लोकेशन का पता लगाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों छात्राओं को सकुशल ढूंढ लिया।
एसएचओ ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को फरीदकोट लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के आधार पर छात्राओं को मुंबई ले जाने की पूरी कहानी सामने आने की संभावना है। पुलिस को इस घटनाक्रम में किसी बड़े गिरोह या रैकेट की भूमिका होने की भी आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।