{"_id":"5a4cac2d4f1c1bee6a8b75c4","slug":"olympian-wrestler-sakshi-malik-selected-for-commonwealth-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी मलिक: 23 की उम्र में इतिहास रचा था, अब नया कारनामा करने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी मलिक: 23 की उम्र में इतिहास रचा था, अब नया कारनामा करने को तैयार
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
साक्षी मलिक
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाकड़ पहलवान साक्षी मलिक ने 23 साल की उम्र में एक ऐसा इतिहास रचा था कि दुनिया देखती रही गई। अब वे एक और कारनामा करने को तैयार हैं।
sakshi malik
- फोटो : File
इस साल होने जा रहे कामनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गईं ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक पति सत्यव्रत के भी सपने को साकार करेंगी। सत्यव्रत का कामनवेल्थ गेम्स में चयन नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें अपनी पत्नी के चुने जाने की खुशी है। साक्षी का कहना है कि वह अर्द्धांगिनी हैं। कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर पति के सपने को पूरा करेंगी। साक्षी का कहना है कि एशियन गेम्स में पति-पत्नी साथ खेलेंगे।
साक्षी मलिक
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में साक्षी मलिक ने कहा कि सत्यव्रत का सपना कामनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब कामनवेल्थ गेम में पदक जीतकर मैं उनके सपने को पूरा करूंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियन गेम्स में दोनों साथ खेलेंगे। बताया कि साल 2018 में उनका व्यस्त शेड्यूल है। कामनवेल्थ गेम्स के बाद एशियन गेम्स फिर ओलंपिक की तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Malik
साक्षी ने बताया कि वह रोजाना पांच घंटे सत्यवान अखाड़े में अभ्यास कर रही हैं। ससुराल से मायके आने पर सर छोटू राम स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। पैतृक गांव में बन रहे कालेज का नाम अपने नाम पर रखे जाने पर साक्षी ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उनका कहना है कि खाली समय में वह कालेज जरूर जाएंगी और छात्राओं का उत्साह बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
साक्षी मलिक
कोच के मसले पर बोलीं, सरकार अपना काम कर रही है
रियो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद साक्षी के कोच को लेकर विवाद चल रहा है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सरकार को ओर से किस कोच को इनाम की राशि दी जाए। साक्षी ने तीन कोच के नाम सुझाये हैं। साक्षी ने कहा कि इस विषय पर कुछ नहीं कहना है। सरकार अपना काम कर रही है।
रियो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद साक्षी के कोच को लेकर विवाद चल रहा है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सरकार को ओर से किस कोच को इनाम की राशि दी जाए। साक्षी ने तीन कोच के नाम सुझाये हैं। साक्षी ने कहा कि इस विषय पर कुछ नहीं कहना है। सरकार अपना काम कर रही है।