फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हिंदू ने सहेज रखी है 300 साल पुरानी बिस्किट से छोटी कुरान

Thu, 23 Jul 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 23 Jul 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन

एक हिंदू ने सहेज रखी है 300 साल पुरानी बिस्किट से छोटी कुरान

OMG, rare smallest quran at hindu family

एक हिन्दू ने 300 साल पुरानी बिस्किट से भी छोटी कुरान सहेज कर रखी है। इसके लिए उसने एक करोड़ का ऑफर भी ठुकरा दिया। तस्वीरें। -रिपोर्ट: महेश कुमार

एक हिंदू ने सहेज रखी है 300 साल पुरानी बिस्किट से छोटी कुरान

OMG, rare smallest quran at hindu family

वो छोटी सी चीज है मुस्मलमानों का पवित्र ग्रंभ कुरान, जिसे पंजाब के कपूरथला में रहने वाले एक परिवार ने 30 दशकों से संभाल रखा है। यह कुरान 2.5 सेंटीमीटर लंबी, 2 सेंटीमीटर चौड़ी और 1 सेंटीमीटर मोटाई वाली है। 385 पन्नों की इस कुरान में हर पन्ने पर 8 आयतें लिखी हैं। परिवार इसके 300 साल पुरानी होने का दावा करता है।

एक हिंदू ने सहेज रखी है 300 साल पुरानी बिस्किट से छोटी कुरान

OMG, rare smallest quran at hindu family

कपूरथला के मोहब्बत नगर निवासी संजीव कुमार सूद ने इस नायाब कुरान शरीफ को दिखाते हुए बताया कि इस्लाम धर्म के इस पावन ग्रंथ को पूरी मर्यादा के साथ सहेज कर रख रहे हैं। उनके घर में यह परंपरा उनके दादा जसवंत राय सूद के समय से चली आ रही है। इस नायाब सूक्ष्म कुरान शरीफ को वह हरे रंग के कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी में रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हिंदू ने सहेज रखी है 300 साल पुरानी बिस्किट से छोटी कुरान

OMG, rare smallest quran at hindu family

सूद ने बताया कि उनके दादा जी गणित के शिक्षक थे। उन्हें कपूरथला रियासत के एक वजीर ने यह दुर्लभ कुरान शरीफ भेंट की थी। इस कुरान शरीफ को एक लोहे के छोटे केस में अदब के साथ रखा हुआ था और उसके ऊपर एक लेंस लगा हुआ था। जिसकी मदद से इसे पढ़कर अल्लाह की इबादत की जाती थी। अब लेंस किसी वजह से टूट गया है।

विज्ञापन

एक हिंदू ने सहेज रखी है 300 साल पुरानी बिस्किट से छोटी कुरान

OMG, rare smallest quran at hindu family

सूद ने बताया कि दुबई से कुछ शेख आए थे। उन्होंने इस कुरान शरीफ को बहुत ही नायाब और दुर्लभ बताया था। उन्होंने इस कुरान शरीफ को लेने के लिए पेशकश दी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उनके दादा के बाद उनके पिता शिवदर्शन कुमार सूद भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहे और अब वह खुद इसका अनुसरण कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed