{"_id":"4e5b70228539f43932890c99f68c9bb7","slug":"rampal-supporters-beaten-in-court-campus-by-lawyer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में रामपाल समर्थकों की ऐसी करतूत, देख सब सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में रामपाल समर्थकों की ऐसी करतूत, देख सब सन्न
Thu, 23 Jul 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 23 Jul 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में रामपाल समर्थकों की ऐसी करतूत, देख सब सन्न
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामपाल की पेशी के दौरान उसके समर्थकों ने हद पार करते हुए ऐसी करतूत की कि देखकर सब सन्न रह गए। समर्थकों ने कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया। वकीलों को ढूंढ-ढूंढ कर पीटा।
कोर्ट परिसर में रामपाल समर्थकों की ऐसी करतूत, देख सब सन्न
2 of 8
दरअसल, रामपाल की रोहतक कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान उसके समर्थक पुलिसिया इंतजामों और धारा 144 को धता बताते हुए काले कोट पहनकर कोर्ट में घुस गए। पुलिस ने इन्हें वकील समझ लिया, लेकिन स्थानीय वकीलों को इसकी भनक लग गई।
कोर्ट परिसर में रामपाल समर्थकों की ऐसी करतूत, देख सब सन्न
3 of 8
इसके बाद वकीलों ने काले कोर्ट की आड़ में छिपे रामपाल समर्थकों को कोने-कोने से ढूंढ कर निकाला और जमकर धुनाई कर दी। धुनाई के बाद फर्जी वकील बन घुसे 12 समर्थकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बार एसोसिएशन के प्रधान ने समर्थकों के पास सीआईडी के फर्जी कार्ड होने का भी दावा किया है। पकड़े गए सभी समर्थकों को सीआईए 1 में भेज दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बार एसोसिएशन के प्रधान की ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में रामपाल समर्थकों की ऐसी करतूत, देख सब सन्न
4 of 8
जिला बार एसोसिएशन के वकीलों को रामपाल की पेशी से पहले ही कोर्ट परिसर में घुसे काला कोटधारी समर्थकों की सूचना मिल गई थी। बार प्रधान दीपक कुंडू ने बताया कि कोर्ट परिसर से स्थानीय वकील ने फोन करके फर्जी वकीलों के मौजूद होने की सूचना दी थी। प्रधान और अन्य वकील तुरंत कोर्ट परिसर में आए और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन न तो पुलिसकर्मी इनकी पहचान कर पा रहे थे और न ही स्थानीय वकील।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में रामपाल समर्थकों की ऐसी करतूत, देख सब सन्न
5 of 8
रामपाल की पेशी तक कोई भी इन फर्जी वकीलों को नहीं पहचान पाया। जैसे ही रामपाल को पेशी के बाद बाहर लाया गया तो काले कोटधारी रामपाल को देखकर दंडवत हो गए। तभी स्थानीय वकीलों ने उनकी पहचान कर ली। फिर बार प्रधान सहित अन्य सदस्य इनकी धुनाई करते हुए इन्हें बाहर ले आए। जैसे ही एक के बाद एक फर्जी वकीलों को स्थानीय वकीलों ने कोर्ट से बाहर निकला शुरू किया तो अफरातफरी मच गई। जो लोग सुनवाई के लिए कोर्ट में आए थे, उनके भी हाथ पैर फूल गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।