{"_id":"5984cddc4f1c1b26348b4714","slug":"over-one-lakh-application-forms-rejected-under-pm-housing-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना: आपने भी किया था आवेदन तो पढ़िए बुरी खबर है!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना: आपने भी किया था आवेदन तो पढ़िए बुरी खबर है!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगर आपने भी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया था तो देखिए बुरी खबर है।
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम के तहत चंडीगढ़ प्रशासन ने एक लाख से ज्यादा आवेदन फार्म खारिज कर दिए हैं जबकि इस स्कीम के तहत फ्लैट के लिए कुल एक लाख 27 हजार 997 लोगों ने आवेदन किया है। प्रशासन के संपदा विभाग ने छंटनी के दौरान उक्त आवेदकों के फार्म में खामियां पाई हैं।
chandigarh housing board
ऐसे में सफल आवेदक सिर्फ 24 हजार 771 ही हैं। अब जल्द ही डोर टू डोर वेरिफिकेशन भी शुरू होगा। इस स्कीम के तहत एक बड़ी शर्त यह थी कि वही लोग इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते हैं, जो शहर में 17 जून 2015 से पहले से रह रहे हों। लेकिन 61 हजार 252 लोग पाए गए, जिनके वोटर कार्ड इस तारीख के बाद ही बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचबी
- फोटो : DEMO Pics
इसके लिए मतदाता सूची को भी चेक किया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा लोग यही हैं, जिनका आवेदन खारिज हुआ है। जबकि 8660 आवेदन ऐसे मिले हैं, जिनमें परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी आवेदन कर दिया था। मालूम हो कि इस हाउसिंग स्कीम को सभी आवेदकों के आधार लिंक से जोड़ा गया है। इससे भी आवेदन फार्म की खामियां भी जल्दी सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
10 हजार के पास पहले से शहर में मकान
छंटनी में पाया गया है कि 10 हजार 174 आवेदक ऐसे मिले हैं, जिनके पास पहले से ही चंडीगढ़ में संपदा विभाग और सीएचबी की ओर से अलॉट की हुई रिहायश है। जबकि 2410 लोग ऐसे हैं, जिन्हें हाल फिलहाल में मकान अलॉट किए गए हैं। 1113 आवेदक ऐसे मिले हैं, जिनके पास देश के अन्य राज्य में भी एक से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं।
छंटनी में पाया गया है कि 10 हजार 174 आवेदक ऐसे मिले हैं, जिनके पास पहले से ही चंडीगढ़ में संपदा विभाग और सीएचबी की ओर से अलॉट की हुई रिहायश है। जबकि 2410 लोग ऐसे हैं, जिन्हें हाल फिलहाल में मकान अलॉट किए गए हैं। 1113 आवेदक ऐसे मिले हैं, जिनके पास देश के अन्य राज्य में भी एक से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं।