{"_id":"59076d5f4f1c1bcb3a44259e","slug":"pak-army-mutilates-two-indian-soldiers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर पाक ने दिखाई कायरता, जवानों के शव किए क्षत-विक्षत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर पाक ने दिखाई कायरता, जवानों के शव किए क्षत-विक्षत, परिवार में मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
जवानों के शव के साथ बर्बरता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता की है। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग और रॉकेट हमले में दो जवानों की मौत हो गई थी और तीसरा सैनिक बुरी तरह घायल हो गया।
जवानों के शव के साथ बर्बरता
सेना की ओर से बताया गया है कि जवानों की एक टीम दो चौकियों के बीच पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पाक सेना की ओर दागे गए रॉकेट और फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई। पाक सैनिकों ने दोनों के शवों को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। इन दोनों सैनिकों के नाम हैं- नायब सूबेदार परमजीत सिंह और हेड कांस्टेबल प्रेम सागर, घायल जवान का नाम राजिंदर कुमार है।
जवानों के शव के साथ बर्बरता
सूबेदार परमजीत सिंह पंजाब के तरनतारन के निवासी है। जवान की सहादत के बाद परमजीत के गंव में मातम का माहौल है। परमजीत अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों के शव के साथ बर्बरता
परिजनों का कहना है कि उन्हे परमजीत की शहादत पर नाज है लेकिन दुख की बात है कि सरकार इस मामले में ठोस कदम नहीं उठा रही है। शहीद के भाई रंजीत सिंह का कहना है कि भारतीय सेना को छूट मिलनी चाहिए जिससे वह अपने तरीके से आतंकवादियों से निपट सके।
विज्ञापन
जवानों के शव के साथ बर्बरता
सेना ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की इस क्षेत्र में यह पांचवीं घटना है। जबकि इन चार महीनों में कश्मीर में कुल 65 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ज्यादातर मामलेनौसेरा सेक्टर में हुए हैं। संघर्ष विराम उल्लंघन के मामलों में अब तक सेना के तीन और बीएसएफ के दो जवान शहीद हुए हैं।