फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: परिजनों को पुलिस ले गई, वृद्धा हो गई घर में कैद तो पड़ोसी बने 'भगवान'!

Tue, 02 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 02 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Old woman imprisoned in the house, Punjab news
चार दिन से भूखी वृद्धा को पड़ोसियों ने संभाला
इस वाक्या के बाद पड़ोसी की जरूरत क्या होती है आप सभी को बखूबी समझ आ जाएगा। देखिए इस वृद्धा के लिए पड़ोसी कैसे भगवान बन गए?
Old woman imprisoned in the house, Punjab news
चार दिन से भूखी वृद्धा को पड़ोसियों ने संभाला
मामला पंजाब के पठानकोट का है, जहां मीरपुर कॉलोनी के एक परिवार के सभी सदस्यों को यूपी पुलिस चोरी के आरोप में उठा ले गई, लेकिन गिरफ्तारी के वक्त परिजन जाते-जाते घर में ताले लगा गए। इससे बुजुर्ग महिला घर में ही कैद हो गई। चार दिन से कैद वृद्धा को खाने के लाले पड़ गए। अब पड़ोसी घर की दीवार पर चढ़कर उसे भोजन दे रहे हैं।
 
Old woman imprisoned in the house, Punjab news
चार दिन से भूखी वृद्धा को पड़ोसियों ने संभाला
कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि बुजुर्ग महिला को प्रशासन वृद्धाश्रम भेजे ताकि उसकी गुजर हो सके। हालांकि अभी तक मामले में प्रशासन खामोश है। पार्षद राजू महाजन व कॉलोनी के लोगों की मानें तो बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घर की रसोई और कमरों में ताला लगा होने के कारण उसके पास खाने तक को कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Old woman imprisoned in the house, Punjab news
चार दिन से भूखी वृद्धा को पड़ोसियों ने संभाला
स्थानीय पुलिस को नहीं थी जानकारी 
थाना डिविजन नं 2 के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि उन्हें घर में कैद बुजुर्ग महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी है। वह जल्द पुलिस मुलाजिमों को मौके पर भेजकर असलियत जानने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Old woman imprisoned in the house, Punjab news
चार दिन से भूखी वृद्धा को पड़ोसियों ने संभाला
बेटा-बहू, दो दामाद और दो बेटियां चोरी के आरोपी
मूल रूप से उत्तरप्रदेश का निवासी परिवार लगभग पांच साल से मीरपुर कालोनी में रह रहा है। परिवार में एक बुजुर्ग दंपति अपने बेटे-बहू, दो बेटियों और दो दामादों के साथ रहता है। करीब चार दिन पहले मथुरा(यूपी)  की पुलिस मीरपुर कॉलोनी पहुंची और परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर ले गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में परिवार के बेटे-बहू समेत दो बेटियां और दो दामाद शामिल हैं। बुजुर्ग महिला का पति जयवीर भी पुलिस के साथ ही यूपी चला गया, लेकिन जाते समय परिवार के सदस्यों ने घर के कमरों और मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इससे बुजुर्ग महिला अपने ही घर में कैद हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed