{"_id":"5e03c4648ebc3e87e86b2486","slug":"panchkula-municipal-corporation-is-offering-milk-packets-to-people-in-exchange-of-plastic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 प्लास्टिक की बोतल लाओ, दूध की थैली फ्री में ले जाओ, देश में यहां चल रही अनोखी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 प्लास्टिक की बोतल लाओ, दूध की थैली फ्री में ले जाओ, देश में यहां चल रही अनोखी पहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Dec 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पंचकूला नगर निगम की पहल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्लास्टिक की 10 बोतल लाओ और दूध की एक थैली मुफ्त में ले जाओ। विश्वास नहीं हो रहा है न, लेकिन यह सच है। हरियाणा के पंचकूला में प्लास्टिक के निपटारे के लिए एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। पंचकूला नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में शहर को टॉप 20 में लाने के लिए एक वेस्ट एक्सचेंज कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। यह देश में अपनी तरह का पहला अनोखा कार्यक्रम है।
Haryana: Panchkula Municipal Corporation is offering milk packets to people in exchange of plastic. J Singh, Executive Officer says, "Those who give us 1kg plastic or 10 plastic bottles will receive 1 packet of milk. This offer can be availed at many vita booths,across Panchkula" pic.twitter.com/WwSleM3Skr
कार्यकारी अधिकारी जे सिंह ने बताया कि 'जो हमें एक किलो प्लास्टिक या 10 प्लास्टिक की बोतलें देते हैं, उन्हें 1 पैकेट दूध मिलेगा। इसका लाभ पंचकूला के कई वीटा बूथों पर उठाया जा सकता है।' संपूर्ण स्वच्छता व आईईसी कार्यक्रम के तहत यह मुहिम निगम द्वारा शुरू की गई। इसके जरिए निगम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठा रहा है।
3 of 5
- फोटो : ANI
इतना ही नहीं कार्यक्रम के तहत इकट्ठा किए गए प्लास्टिक कचरे के बदले अलग प्रकार के इनाम देने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत 10 प्लास्टिक बोतल के बदले आधा किलो दूध का पैकेट दिया जाएगा। 7 बोतल या 500 ग्राम प्लास्टिक के बदले 200 ग्राम दही, 5 प्लास्टिक बोतल या 500 ग्राम प्लास्टिक के बदले एक ब्रेड फ्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ANI
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मार्केट व आसपास के क्षेत्रों को कचरा संग्रहण साफ-सफाई व प्लास्टिक प्रयोग न करने के प्रति जागरूक करना था। लोगों को साफ-सफाई, गीला और सुखा कूड़ा अलग करने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल ये वेस्ट एक्सचेंज ऑफर सेक्टर-7, 8, 9 और 11 में बने वीटा बूथ पर शुरू किया गया है, जिसे भविष्य में सभी वीटा बूथों पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
शहर में चार वीटा बूथ बनाए गए हैं, जहां 10 प्लास्टिक बोतल देने पर एक दूध की थैली फ्री दी जाएगी। सेक्टर-7, 8, 9 और 11 में नगर निगम द्वारा बनाए गए वीटा बूथ पर यह वेस्ट एक्सचेंज ऑफर शुरू किया गया है। लोग घरों से प्लास्टिक की बोतल लाकर कचरा संग्रह में डाल रहे हैं और इसके बदले में दूध की थैली ले जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में कचरा संग्रहण प्लास्टिक कचरा संग्रहण का विकास करना है। - राजेश जोगपाल, नगर निगम प्रशासक पंचकूला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।