फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेईई एडवांस रिजल्टः पंजाब-हरियाणा और चंड़ीगढ़ के 6 छात्र टॉप 100 में शामिल, ऐसे मिली सफलता

Sat, 15 Jun 2019 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab, Chandigarh and Haryana students set up in top 100 in JEE Advanced
टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

जेईई एडवांस्ड के शुक्रवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया टॉप 100 में चंडीगढ़-पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने बाजी मारी है। पटियाला के जयेश सिंगला ने ऑल इंडिया 17 वीं रैंक हासिल की। आइए जानते हैं टॉपरों के बारे में...

Punjab, Chandigarh and Haryana students set up in top 100 in JEE Advanced
जयेश सिंगला - फोटो : अमर उजाला

पटियाला के जयेश सिंगला ने ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर पटियाला का भी नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई की है। जयेश की आईआईटी बांबे में एडमिशन लेकर बीटेक करने की इच्छा है। युवाओं को संदेश दिया कि इस फील्ड में जाना है तो कक्षा 11 से ही इसकी तैयारी शुरू कर दें। जयेश बताते हैं कि वे सोशल मीडिया से दूर रहे। दो साल तक उन्होंने रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई की। रेगुलर पढ़ाई के अलावा कोचिंग का सहारा लिया। 

Punjab, Chandigarh and Haryana students set up in top 100 in JEE Advanced
श्रेय सिंगला - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के श्रेय सिंगला ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 36वीं रैंक हासिल की है। वह भी आईआईटी बांबे में दाखिला चाहते हैं और बीटेक कर इंजीनियर बनने का सपना है। जेईई मेन्स में भी 49वीं रैंक हासिल की थी। डॉ. रवि सिंगला के बेटे श्रेय सिंगला कहते हैं कि उन्होंने रेगुलर छह से सात घंटे की पढ़ाई की। कक्षा 11 के बाद से उन्होंने जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab, Chandigarh and Haryana students set up in top 100 in JEE Advanced
नवनीत जिंदल - फोटो : अमर उजाला

वहीं हरियाणा के हिसार से टॉप 100 में तीन छात्र शामिल हैं। 60वीं रैंक प्राप्त करने वाले नवनीत के पिता नरेश जिंदल जिंदल मॉडर्न स्कूल में मैथ के टीचर हैं। वहीं मां अग्रोहा में इंग्लिश की लेक्चरर हैं। नवनीत ने 12वीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसने दिल्ली में कोचिंग प्राप्त की। 4-5 घंटे की कोचिंग के अलावा वह 7-8 घंटे अभ्यास करते थे। 

विज्ञापन
Punjab, Chandigarh and Haryana students set up in top 100 in JEE Advanced
सजल - फोटो : अमर उजाला

68वीं रैंक हासिल करने वाले सजल के पिता आदित्य कुमार मित्तल जिंदल स्टील में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मीनाक्षी जिंदल गृहिणी हैं। सजल ने 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सजल चार-साढ़े चार घंटे कोचिंग के अलावा दिन में 7 से 8 घंटे पढ़ाई करता था। सजल ने कहा कि उसने सोशल मीडिया से दूरी नहीं बनाई लेकिन उसका प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए ही किया। सजल आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई करना चाहता हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed