सब्सक्राइब करें

पंजाब पुलिस में 4000 पदों पर होने वाली हैं भर्तियां, आवेदन करने के लिए तैयार रहें

ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police to be recruited for 4000 posts
- फोटो : File Photo
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का खास मौका हाथ आने वाला है। पंजाब पुलिस में 4000 खाली पद भरने की तैयारी हो रही है।
Trending Videos
Punjab Police to be recruited for 4000 posts
 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में सभी रैंकों के 4000 मौजूदा पद भरने के लिए शीघ्र कदम उठाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि हर साल 2000 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती, उन पदों पर की जाए जो पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से खाली हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Police to be recruited for 4000 posts
गृह और पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। पुलिस कर्मचारियों की कमी पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के पद भरने के मामले में देरी नहीं होनी चाहिए। 
Punjab Police to be recruited for 4000 posts
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को बदलकर इस विभाग में बड़े सुधारों का आरंभ किया है। कैप्टन ने कहा कि पुलिस की मूल सेवा राज्य में अमन शांति व सद्भावना कायम रखना है। इससे किसी भी कीमत पर कोई समझौता नही किया जा सकता।
विज्ञापन
Punjab Police to be recruited for 4000 posts
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के चुनाव वायदे के अनुसार पुलिस फोर्स में सुधार के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर भर्ती करने से राज्य में नवयुवकों के लिए रोजगार के अति आवश्यक अवसर पैदा करने में भी सहायता मिलेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed