{"_id":"5bb9d904867a556a37623edf","slug":"punjab-university-business-school-allumani-meet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: यूबीएस में एलुमनी मीट...जब मिले यार पुराने, तो छिड़े कॉलेज के दिनों के खूबसूरत तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: यूबीएस में एलुमनी मीट...जब मिले यार पुराने, तो छिड़े कॉलेज के दिनों के खूबसूरत तराने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
एलुमनी मीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1960 के बैच से लेकर अब तक के स्टूडेंट्स एक हुए तो कॉलेज के दिनों की मस्ती और यादें ताजा हो गईं। छिड़ गए वो तराने और रोम-रोम महक उठा, देखिए तस्वीरें।
एलुमनी मीट
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के यूबीएस डिपार्टमेंट में गोल्डन जुबली समारोह एवं एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि रिसर्च व इनोवेशन के जरिए यूनिवर्सिटी को ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। रिसर्च के क्षेत्र में पीयू काफी आगे है। इसे और आगे ले जाना है। इसके लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी और अच्छी नॉलेज का समावेश रिसर्च में करना होगा।
एलुमनी मीट
इस दौरान वीसी ने कहा पुराने छात्र अपने विभागों में अधिक से अधिक सुविधा के लिए पीयू को डोनेशन दें। उन्होंने कहा कि विवि की बेहतरी के लिए सबको आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पीयू को डोनेशन दिलाने की योजना चल रही है। उन्होंने उद्योगपति सुनील भारती मित्तल का भी नाम लिया। वह भी पीयू से पासआउट हैं। कॉर्नफेरी के एमडी नवनीत सिंह ने कहा कि ऐसे समारोह के जरिए सभी को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलुमनी मीट
दूसरे सत्र में रिलायंस इंडस्ट्री से अवार्डेड 1984 बैच के अश्वनी ने इंटीग्रेटी, रेस्पेक्ट व ट्रस्ट पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आदमी को अपना जमीर कभी नहीं बेचना चाहिए। पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जूनियर अपने सीनियर का आदर करें और सीनियर जूनियर से प्यार करें। उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में विश्वास की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक ओल्ड स्टूडेंट्स ने भाग लिया। 1960 बैच के पुराने छात्र भी जब मंच पर पहुंचे तो वह भी जवान हो उठे।
विज्ञापन
एलुमनी मीट
इनका हुआ स्वागत
1971 बैच के वरिंद्र मलिक, गुरुचरण, अनिल कुमार, बलदेव सचदेवा, प्रदीप सिंह, राजीव गुप्ता, संदीप, सीपी गांधी, सुखमनी गांगुली, मनमोहन, सुधीर, केशव मल्होत्रा, राजीव कपूर, करनजीत राव, विनीत राज कपूर, संजय कुमार, अनिल शर्मा, सुनित कौल, प्रभुजीत, अमित कुमार, राजेश कुमार, यास्मीन ढिल्लों, मीना जाधव, रंजीत राय, सौरभ अग्निहोत्री, शिवदीप वालिया, राकेश चोपड़ा, वत्सला वासुदेव, गुरचरण सिंह, परमेंदर सिंह, जीत सिंह यादव, मनदीप सिंह, राजीव शर्मा, नीलम शर्मा, मीनल, अजीत कौर, अजय अरोरा, नंदित गुप्ता आदि का स्वागत किया गया।