{"_id":"5983fce84f1c1bd4638b4a6e","slug":"punjab-women-s-braids-chopped-terror-in-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काला साया दिखा, बेहोश हुई...और कट गई चोटी, पंजाब तक पहुंची दहशत देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला साया दिखा, बेहोश हुई...और कट गई चोटी, पंजाब तक पहुंची दहशत देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में महिलाओं की चोटी कटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला साया दिखा, बेहोश हुई और चोटी कट गई। पहले राजस्थान, फिर हरियाणा, दिल्ली और अब पंजाब में इस दहशत ने पांव पसार लिए हैं। हालत ये हैं कि लोग डर में जी रहे।
choti
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बठिंडा में चंदसर बस्ती की ठेके वाली गली में वीरवार सुबह करीब 8 बजे एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद से इलाके की महिलाओं में दहशत है। चंदसर बस्ती में निवासी सपना के अनुसार वह वीरवार सुबह करीब 8 बजे बाथरूम गई। इसके बाद उसे दिखे काले साये के पास कैंची थी। वह साया देखते ही बेहोश हो गई, जब होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी।
choti
- फोटो : अमर उजाला
सपना के रोने की आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपना को बाथरूम से बाहर निकाला और बिना सोचे समझे उसके सिर के सभी बाल मुंडवा दिए। लोगों को डर था कि चोटी कटने के बाद तीन दिन में कहीं उसकी मौत न हो जाए। घटना से सहमे लोगों ने अपने घरों के बाहर नीम के पत्ते, नींबू और मिर्च बांधनी शुरू कर दी है। यही नहीं लोग सिंदूर, मेंहदी और हल्दी के छाप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
choti
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा प्रतापनगर में 60 वर्षीय राजरानी की भी चोटी कट गई। बुजुर्ग महिला के अनुसार उसे कुछ भी पता नहीं चला। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने अपनी चोटी कटी देखी। उधर, गिद्दड़बाहा के गांव भारू में भी 10 साल की बच्ची के बाल काटने का मामला भी सामने आया है। पीड़िता के पिता बिंदर सिंह ने बताया कि वे बुधवार रात अपने बेटे लवप्रीत सिंह, छोटी बेटी कोमलप्रीत कौर (10) के साथ घर में सोए थे।
विज्ञापन
choti
- फोटो : अमर उजाला
आंगन में बिंदर सिंह का साला मंगल सिंह, सलहज रविंद्र कौर, बड़ी बेटी सुखप्रीत कौर और बिंदर सिंह की पत्नी करमजीत कौर सोए थे। वह सुबह करीब 5 बजे उठे तो देखा कि रात को कमरे में सो रही बेटी कोमलप्रीत कौर बाहर आंगन में थी और उसके सिर के कुछ बाल काट कर सिरहाने वाली तरफ रखे हुए थे। कच्चे फर्श और बालों के आसपास पानी का कुंडल बना हुआ था।