Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Republic Day 2021: CRPF Jawan Sonu Honored with Police medal for gallantry on Republic Day
{"_id":"600ff7307242d1018d389329","slug":"republic-day-2021-crpf-jawan-sonu-honored-with-police-medal-for-gallantry-on-republic-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 ऑपरेशन में 58 आतंकियों को किया ढेर, अब मिला वीरता पुरस्कार, जानिए कौन है हरियाणा का ये 'शेर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 ऑपरेशन में 58 आतंकियों को किया ढेर, अब मिला वीरता पुरस्कार, जानिए कौन है हरियाणा का ये 'शेर'
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीआरपीएफ जवान सोनू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के जींद जिले के गांव लजवाना खुर्द निवासी सीआरपीएफ जवान सोनू अहलावत को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनू के गांव लजवाना खुर्द में खुशी का माहौल है।
2 of 5
सीआरपीएफ जवान सोनू।
सोनू के परिजनों के अनुसार 26 जनवरी 2019 को जम्मू में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। उस मुठभेड़ में सोनू को काफी चोटें आई। कई दिनों तक सोनू अस्पताल में भर्ती भी रहे। सोनू के पिता रणबीर सिंह के अनुसार उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वे भाग्यशाली हैं, जो बेटा देश की रक्षा कर रहा है।
सोनू की मां बिमला ने बताया कि सोनू को शुरू से सीमा पर देश की सेवा करने का जुनून था। इसके चलते वह कड़ी मेहनत करता था। सुबह चार बजे ही दौड़ के लिये उठ जाया करता था। मां ने बताया कि सोनू की पढ़ाई में भी विशेष रूचि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू का घर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार सोनू 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे श्रीनगर में तैनात हैं। सोनू अब तक 22 ऑपरेशन में 58 आतंकवादियों को ठिकाने लगा चुके हैं। 25 जनवरी 2019 को रात 10:00 बजे श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। यहां रात भर अभियान चला। 26 जनवरी की सुबह 3:30 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
टीवी देखते परिजन।
मकान की घेराबंदी करने के बाद जब आंसू गैस के गोले फेंकने पर भी आतंकवादियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो सोनू ने घर के अंदर प्रवेश किया। तब सोनू सबसे आगे थे। बाथरूम में छिपे आतंकवादी ने उन पर एक ग्रेनेड फेंक दिया, इसके बाद दो और आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। इस हमले में चार जवान घायल हुए थे। ग्रेनेड का छर्रा सोनू के गाल के आर-पार हो गया। यह निशान सोनू के शरीर में आज तक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।