फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?

Wed, 22 Jul 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 22 Jul 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन

देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?

revenge for national anthem disgrace of bollywood actor in wrestling

'महा संग्राम' की आपबीती बताते हुए कॉमनवेल्थ रेसलिंग हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह ने कहा कि मुकाबले से पहले ही अपने प्रतिद्वंद्वी जो लेजेंड से राष्ट्रगान के अपमान पर तीखी झड़प हो गई थी। और उसी समय उन्होंने इस अपमान के लिए लेजेंड को धूल चटाने का फैसला कर लिया। हुआ भी कुछ ऐसा ही। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचे संग्राम ने फोन पर इस बारे में अमर उजाला से खुलकर बात की।

देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?

revenge for national anthem disgrace of bollywood actor in wrestling

संग्राम ने कहा, मैच से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया गया था। पहले कनाडा का राष्ट्रगान बजा। उस समय मैंने उसे पूरा सम्मान दिया और मैं अपनी जगह पर खड़ा हो गया। लेकिन जब भारतीय राष्ट्रगान बजा तो लेजेंड खड़े नहीं हुए। इस पर मैंने एतराज जताया तो जो लेजेंड बहस पर उतारू हो गए। तभी मैंने सोचा कि मौत के रिंग लेजेंड से मैं इस अपमान का बदला लेकर रहूंगा।

देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?

revenge for national anthem disgrace of bollywood actor in wrestling

जीत का अनुभव साझा करते हुए संग्राम ने कहा कि  शुरुआत में मैंने कुछ वार किए लेकिन लेजेंड के अनुभव के सामने एक न चल सकी। लेजेंड मुझ पर हावी रहा। एक समय तो ऐसा आया जब उसने दबोच लिया और मुझे लगा कि मेरी जान मुश्किल में है। तभी मैंने हिम्मत से काम लिया और मौका मिलने ही लेजेंड की नाक में जबरदस्त पंच जड़ दिया। फिर क्या था वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?

revenge for national anthem disgrace of bollywood actor in wrestling

पंच इतना तेज था कि लेजेंड उठ नहीं सका और मैंने अपना पंच जारी रखा। तभी नॉक राउंड मुकाबले में टेन काउंटिंग में लेजेंड के न उठने पर मुझे विजेता घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, विजेता घोषित होते ही मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मैंने सोचा कि देश के अपमान का बदला मैंने लेजेंड से ले लिया है।

विज्ञापन

देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?

revenge for national anthem disgrace of bollywood actor in wrestling

पायल के साथ आएंगे रोहतक: संग्राम ने बताया कि इस माह के अंत में या अगले माह की शुरुआत में रोहतक आएंगे। इस बार उनके साथ मंगेतर पायल रोहतगी भी रोहतक आएंगी। पायल से शादी के सवाल को उन्होंने हंसकर टाल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed