{"_id":"5d6621958ebc3e01767f3494","slug":"saaho-star-cast-prabhas-shraddha-kapoor-interview-bahubali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यूः 'बाहुबली' ने खोले निजी जिंदगी के दो राज, श्रद्धा कपूर बोलीं- बेहद शानदार इंसान प्रभास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरव्यूः 'बाहुबली' ने खोले निजी जिंदगी के दो राज, श्रद्धा कपूर बोलीं- बेहद शानदार इंसान प्रभास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, श्रद्धा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान जहां निजी जिंदगी पर खुलकर बात की, वहीं एक दूसरे की तारीफ में भी बहुत कुछ कहा। पढ़ें क्या बोले...
2 of 5
प्रभास, श्रद्धा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा कपूर और प्रभास अपनी नई फिल्म साहो के सिलसिले में चंडीगढ़ के होटल हयात रीजेंसी में आए थे। यहां प्रभास ने कहा कि वह पहले भी दो बार चंडीगढ़ आ चुके हैं। चंडीगढ़ शानदार सिटी है और यहां के लोग भी बहुत प्यारे हैं। वह बाहुबली 1 और उसके सीक्वल के लिए चंडीगढ़ आए थे। प्रभास ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म की डबिंग खुद की है। इसके लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ा, लेकिन यह एक अच्छा अनुभव रहा।
3 of 5
प्रभास, श्रद्धा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
प्रभास ने कहा कि उन्हें फिल्म के बड़े या छोटे बजट की होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। फिल्म की स्क्रिप्ट उनके लिए सबसे अहम है। प्रभास ने बताया कि अपनी आने वाली फिल्म के लिए उन्होंने इंटरनेशनल क्रू और कलाकारों के साथ काम किया, जो एकदम नया अनुभव था। प्रभास से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या नई फिल्म का सीक्वल भी बाहुबली की तरह आ सकता है तो उन्होंने कहा कि यह संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास, श्रद्धा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
प्रभास ने बताया कि वे हिंदी लिख लेते हैं और पढ़ लेते हैं, लेकिन बोलने में थोड़ी परेशानी होती है। पंजाबी के सिर्फ दो तीन शब्द जानता हूं और रही बात पंजाबी खाने की तो वो मुझे बेहद पसंद है। मैं पूरी तरह से शाकाहारी हूं। प्रभास की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कहा कि मैंने ऐसा एक्टर पहले नहीं देखा। वास्तव में प्रभास के साथ काम करने की बात ही एकदम अलग है। प्रभास बेहतरीन कलाकार और शानदार इंसान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास, श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने कहा कि साहो फिल्म के दौरान उनको काफी कुछ नया सीखने को मिला। उन्होंने हॉरर, एक्शन और रोमांटिक मूवी की हैं और आगे भी अच्छी स्क्रिप्ट पर मूवी करती रहेंगी। चंडीगढ़ में आकर उनको काफी अच्छा लगता है। नई फिल्म में उनका नया रूप देखने को मिलेगा। श्रद्धा कपूर से जब यह सवाल किया गया कि आप पहले से ज्यादा सुंदर हो गईं हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रभास के साथ काम कर रही हैं तो श्रद्धा कपूर ने कहा कि हो सकता है कि यह प्रभास मेनिया हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।