फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही रैली में इस दिग्गज नेता ने जेटली पर की थी भविष्यवाणी, सौ फीसदी सच साबित हुई

Sat, 24 Aug 2019 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Untold Story About BJP Leader Arun jaitley
अरुण जेटली - फोटो : फाइल फोटो

2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भाजपा की टिकट पर अरुण जेटली ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इस सीट पर उन्हें पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब के एक दिग्गज नेता ने अरुण जेटली पर पहली ही रैली में भविष्यवाणी की थी जो सौ फीसदी सच भी साबित हुई। आइए जानते हैं पूरे वाकये के बारे में....



यह भी पढ़ें- कैसे पाक से भारत आया जेटली का परिवार, जहां मिली थी शरण, वहीं लड़ा पहला और आखिरी चुनाव

Untold Story About BJP Leader Arun jaitley
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो

दरअसल, ये दिग्गज नेता कोई और नहीं बल्कि पंजाब के पूर्व सीएम और अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल हैं। ये भविष्यवाणी भी प्रकाश सिंह बादल ने की थी। अमृतसर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आते अटारी विधानसभा हलके में चुनाव प्रचार की पहली रैली में बादल ने लोगों को जेटली के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा था कि केंद्र में अकाली दल की भाईवाल पार्टी भाजपा की सरकार का गठन हुआ तो जेटली वित्तमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

Untold Story About BJP Leader Arun jaitley
अरुण जेटली(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बादल की यह भाविष्यवाणी सही साबित हुई थी। इसी रैली में जेटली ने प्रकाश सिंह बादल के साथ इमरजेंसी में अंबाला जेल में बिताए दिनों का उल्लेख करते हुए कहा था कि उस काले दौर में अकाली दल के नेताओं ने देश की एकता की लड़ाई लड़ी। जिसकी छाप उनकी यादों में ताजा है।

इसे भी पढ़ें- श्वेत मलिक को जेटली ने दी थी राजनीतिक 'संजीवनी' रग-रग में बसता था अमृतसरी खाने का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Untold Story About BJP Leader Arun jaitley
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जेटली के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे बॉलीवुड स्टार भी
जेटली का बॉलीवुड के साथ भी गहरा संबंध था। जब जेटली अमृतसर से चुनाव लड़ रहे थे, तब बॉलीवुड के कई स्टार अजय देवगन, रिद्धि डोगरा और अक्षय डोगरा उनके प्रचार में शामिल हुए थे। जेटली के चुनाव प्रचार के लिए पत्रकार कुलदीप नैयर सहित कई समाचार पत्रों के मालिक भी गुरुनगरी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Untold Story About BJP Leader Arun jaitley
प्रकाश सिंह बादल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
बता दें कि अरुण जेटली से पहले अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में तीन बार नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि अब वो कांग्रेस में हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी अमृतसर से भाजपा के प्रत्याशी थे। हालांकि उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed