फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल की साध्वी, शौक बंदूकों का, बयान विवादित, अब 'पद्मावती' पर दी धमकी

Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
sadhvi deva thakur controversial statement on padmavati
साध्वी देवा ठाकुर
ये साध्वी 27 साल की है और बंदूकों का शौक रखती है। इनके बयानों पर भी विवाद होता रहा है और अब इन्होंने 'पद्मावती' को लेकर धमकी दे डाली है।
sadhvi deva thakur controversial statement on padmavati
Sadhvi Deva Thakur
ये हैं देवा इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर साध्वी देवा ठाकुर। इन्होंने करणी सेना को नकली बताते हुए करणी सेना से अपने को अलग करने की घोषणा की है। उन्होंने नई करणी सेना बनाने के संकेत दिए और कहा कि पद्मावती फिल्म का विरोध जारी रहेगा। वे हरियाणा के भिवानी में एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
sadhvi deva thakur controversial statement on padmavati
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर ने कहा है कि यदि फिल्म नाम बदलकर भी रिलीज हुई तो देशभर में महातांडव होगा। वे लोग इतिहास नहीं बदलने देंगे। यदि इतिहास बदलने की कोशिश की गई तो उन्हें दोबारा इतिहास रचना पड़ेगा। पद्मावती को किसी भी कीमत पर हरियाणा में चलने नहीं दिया जाएगा, चाहे इसके लिए कितनी भी कुर्बानियां क्यों ना देनी पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
sadhvi deva thakur controversial statement on padmavati
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि सरकार, भंसाली व अंबानी जैसे लोग इस गलतफहमी में ना रहें कि यह एक गिदड़ भभकी है। ये चेतावनी शेरों की दहाड़ है और वक्त आने पर ठेस पहुंचाने वाले लोगों को जवाब दे देंगे। अगर 16 हजार रानियां हमारे गौरव के लिए जौहर कर सकती हैं तो 11 करोड़ क्षत्रिय उनका सम्मान बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
sadhvi deva thakur controversial statement on padmavati
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर ने करणी सेना और रामपाल समर्थकों में सांठगांठ के आरोप भी लगाए। साध्वी ने कहा कि 25 दिसंबर को भिवानी रैली में जिस प्रकार असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया उससे आहत होकर वो करणी सेना से त्यागपत्र दे रही है। उन्होंने दावा किया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भवानी ठाकुर व कई जिलों के प्रधान भी उनके साथ त्यागपत्र दे रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed