फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: इस बात से खफा हो गया था गायक का परिवार, सीएम मान से भी मिलने से कर दिया था मना

Fri, 03 Jun 2022 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala family had refused to meet the CM
पिता ने पगड़ी उतारकर किया लोगों का धन्यवाद - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद अफसोस जताने सीएम भगवंत मान गांव मूसा पहुंचे। मगर उससे पहले शुक्रवार को गांववासियों की ‘आप’ विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली व गांव में सख्त पहरा लगाने को लेकर पुलिस के साथ झड़प हो गई। इससे सिद्धू मूसेवाला का परिवार भी खफा हुआ और उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मिलने से इंकार कर दिया था। इसे लेकर गांव में काफी तनाव बना रहा। पुलिस ने मुश्किल से स्थित नियंत्रित की और नाराज युवाओं ने पंजाब सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

Sidhu Moose Wala family had refused to meet the CM
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

सिद्धू कत्ल मामले में उनके दो साथी जख्मी हैं। अस्पताल में उनके साथ हुई बातचीत की आप विधायक द्वारा जानकारी देने से गांववासी गुस्सा हो गए। जब आप विधायक गुरप्रीत बनांवाली शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आने की तैयारी को लेकर गांव मूसा पहुंचे तो उनका गांववासियों ने घेराव कर लिया, जहां से उनको वापस लौटना पड़ा। आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली का कहना है कि वह परिवार का हालचाल जानने आए थे। उन्होंने किसी को कोई बुरा-भला नहीं कहा। दूसरी तरफ पुलिस ने गांव मूसा के चारों तरफ मीडिया समेत आम लोगों को भी अंदर नहीं आने दिया तो इसको लेकर लोगों का सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा। लोगों का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला को जरूरत के समय सरकार ने सुरक्षा नहीं दी, अब गांव को पुलिस छावनी में बदलकर लोगों का गांव से निकलना, आना-जाना मुश्किल कर दिया है। 
 

Sidhu Moose Wala family had refused to meet the CM
परिवार से मिलने पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री भगवंत मान को सुबह आठ बजे आना था लेकिन विरोध को देखते वह 10 बजे सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अंदर आने के बाद पुलिस ने आम लोगों को तो अंदर जाने दिया लेकिन मीडिया वालों को बाहर ही रोककर रखा इससे मीडिया में रोष था। सैकड़ों की संख्या में घर के बाहर कमांडो फोर्स व पुलिस तैनात थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के पिता व परिवार के साथ हमदर्दी जताई और भरोसा दिलाया कि सिद्धू कत्ल मामले में परिवार को पूरा इंसाफ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala family had refused to meet the CM
पुलिस ने लगाया नाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भगवंत मान को इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत है: छोटेपुर 
शिअद के सीनियर नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मूसेवाला के घर पहुंचकर परिवार के साथ हमदर्दी जताई और कहा कि पहले नेताओं की सुरक्षा पर तरह-तरह के सवाल करने वाले भगवंत मान अब पूरे पंजाब की सुरक्षा को साथ लेकर चलते हैं। उन्हें इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापसी को सार्वजनिक करना भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी नाकामी थी। वह बताएं कि अब परिवार सिद्धू मूसेवाला को कहां से वापस लाए, झूठी हमदर्दियों से वह वापस नहीं आने वाला। 

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala family had refused to meet the CM
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व विधायक जीरा की भी पुलिस के साथ हुई झड़प
पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा अपनी गाड़ी लेकर गांव मूसा जा रहे थे तो पुलिस ने उनको अंदर जाने से रोका, जिससे जीरा भड़क उठे और उन्होंने पुलिस को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि बताओ किसने उनको रोकने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अब मृतकों के घर जाने से भी लोगों को रोकने लगी है। एडवोकेट रणदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलकर उनके साथ दुख साझा किया है और परिवार को आश्वासन दिया है कि सिद्धू मूसेवाला की जो भी सोच थी उसको जल्द पूरा किया जाएगा। जिन आरोपियों ने सिद्धू का कत्ल किया है उनको भी जल्द पकड़ा जाएगा और परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed